Samastipur News: समस्तीपुर में तीन घंटे के भीतर दो सीएसपी केंद्रों पर लूट, बदमाशों ने की फायरिंग

Samastipur News:समस्तीपुर में अपराधियों ने तीन घंटे के भीतर दो सीएसपी केंद्रों पर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया. सरायरंजन और कल्याणपुर में हुई घटनाओं के दौरान बदमाशों ने हवाई फायरिंग भी की. पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है.पढे़ं पूरी खबर…

Samastipur News:समस्तीपुर में अपराधियों ने तीन घंटे के भीतर दो सीएसपी केंद्रों पर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया. सरायरंजन और कल्याणपुर में हुई घटनाओं के दौरान बदमाशों ने हवाई फायरिंग भी की. पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है.पढे़ं पूरी खबर…समस्तीपुर में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता नजर आ रहा है. सोमवार को जिले में महज तीन घंटे के भीतर दो अलग-अलग ग्राहक सेवा केंद्रों (सीएसपी) पर हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोलकर सनसनी फैला दी. दिनदहाड़े हुई इन वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं.

सरायरंजन में एसबीआई सीएसपी को बनाया निशाना

पहली घटना सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग गांव की है. यहां सुबह करीब 11:45 बजे चार हथियारबंद बदमाश एसबीआई के सीएसपी केंद्र में पहुंचे और लूटपाट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मचगई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

तीन घंटे बाद कल्याणपुर में दूसरी वारदात

सरायरंजन की घटना की जांच चल ही रही थी कि करीब तीन घंटे बाद अपराधियों ने कल्याणपुर थाना क्षेत्र में दूसरी बड़ी घटना को अंजाम दे दिया.विरसिंहपुर पेट्रोल पंप के पास स्थित सेंट्रल बैंक के सीएसपी केंद्र पर बदमाशों ने हमला बोल दिया.

दहशत फैलाने के लिए की हवाई फायरिंग

कल्याणपुर में लूटपाट के दौरान अपराधियों ने लोगों में डर फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की. गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए और इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. हालांकि, ग्रामीणों के जुटने से पहले ही बदमाश मौके से फरार हो गए.

पुलिस को गिरोह पर शक

दोनों घटनाओं की सूचना मिलते ही पुलिस टीम जांच में जुट गई है. फिलहाल दोनों सीएसपी केंद्रों से कितनी राशि लूटी गई, इसका स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस को आशंका है कि दोनों घटनाओं के पीछे किसी संगठित गिरोह का हाथ हो सकता है. इसी एंगल से जांच आगे बढ़ाई जा रही है.

समस्तीपुर से अंकुर कुमार की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >