समस्तीपुर: ताजपुर में सशक्त स्थायी समिति चुनाव, तीनों प्रत्याशी चुने गए निर्विरोध

Samastipur News: ताजपुर नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति के चुनाव में माधव कर्मशील, संजय दास और कृति प्रिया निर्विरोध निर्वाचित हुए. शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न चुनाव के बाद तीनों सदस्यों को प्रमाण-पत्र देकर पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. पढे़ं पूरी खबर…

समस्तीपुर के ताजपुर से मुकुल उपाध्याय की रिपोर्ट

Samastipur News: ताजपुर नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति के चुनाव में इस बार किसी तरह की चुनावी टक्कर देखने को नहीं मिली. समिति के लिए नामांकन करने वाले तीनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए. चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में पूरी हुई और नगर परिषद के सभी पार्षद इसमें शामिल हुए.

तीनों उम्मीदवारों का निर्विरोध चयन

सशक्त स्थायी समिति के सदस्य पद के लिए माधव कर्मशील, संजय दास और कृति प्रिया ने अपना नामांकन दाखिल किया था. नामांकन की अंतिम प्रक्रिया पूरी होने तक इनके खिलाफ किसी अन्य उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल नहीं किया. इसके बाद चुनाव अधिकारियों ने तीनों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया.

शांतिपूर्ण माहौल में पूरी हुई प्रक्रिया

चुनाव की पूरी प्रक्रिया सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि भूषण की निगरानी में संपन्न हुई. नगर परिषद के सभी 27 वार्ड पार्षद इस दौरान मौजूद रहे. चुनाव के दौरान किसी प्रकार की विवाद या आपत्ति की स्थिति सामने नहीं आई.

निर्वाचित सदस्यों को मिला प्रमाण-पत्र

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद चुनाव पर्यवेक्षक सह अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने तीनों निर्वाचित सदस्यों को प्रमाण-पत्र सौंपा. साथ ही उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गई. इस अवसर पर अंचल अधिकारी आरती कुमारी भी मौजूद रहीं.

जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं

निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नगर परिषद की मुख्य पार्षद अनिता कुमारी, उप मुख्य पार्षद पूनम देवी सहित कई जनप्रतिनिधियों ने नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी. सभी ने उम्मीद जताई कि सशक्त स्थायी समिति के सदस्य नगर परिषद के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >