रोसड़ा पहुंचे युवा राजद अध्यक्ष, चेतन आनंद और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Samastipur News: रोसड़ा पहुंचे युवा राजद प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव ने पार्टी नेता के परिजनों से मुलाकात की. इसके बाद प्रेस वार्ता में उन्होंने बिहार सरकार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्र सरकार पर कई गंभीर राजनीतिक आरोप लगाए. पढे़ं पूरी खबर…

समस्तीपुर से अंकुर कुमार की रिपोर्ट

Samastipur News: समस्तीपुर के रोसड़ा पहुंचे युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव ने पार्टी नेता रुपेश रंजन के निधन पर उनके परिवार से मुलाकात कर संवेदना जताई. इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में केंद्र और बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला और कई राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी.

सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

राजद नगर कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान राजेश यादव ने बिहार सरकार और केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि बिहार की राजनीति बाहरी प्रभाव में चल रही है और आम जनता को आर्थिक हालात को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है.

आनंद मोहन और चेतन आनंद पर बोले

युवा राजद प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे सिर्फ नाम के नेता बनकर रह गए हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार में परिवारवाद और पुत्र मोह हावी है. राजेश यादव ने कहा कि जदयू के कुछ नेताओं को आनंद मोहन के खिलाफ खड़ा किया जा रहा है. वहीं विधायक चेतन आनंद पर उन्होंने राजद से गद्दारी करने का आरोप लगाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >