समस्तीपुर : "दोगुना रोजगार-दोगुनी आय" पर मंथन, उच्च स्तरीय समिति ने किया क्षेत्र भ्रमण

Samastipur News: किसानों की आय और रोजगार दोगुना करने के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति ने दो दिवसीय दौरा किया. टीम ने पूसा विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्नत खेती व डेयरी का जायजा लिया. जानिए पूरी खबर…

Samastipur News: जिले में “दोगुना रोजगार – दोगुनी आय” के संदर्भ में गठित उच्च स्तरीय समिति का दो दिवसीय महत्वपूर्ण परिभ्रमण कार्यक्रम संपन्न हो गया है. इस समिति के अध्यक्ष सेवानिवृत्त आईएएस नवीन कुमार और सदस्य दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के पूर्व प्रोफेसर टीसी अनंत ने जिले में कृषि और डेयरी क्षेत्र की संभावनाओं को करीब से देखा.

नयानगर में आधुनिक खेती का मुआयना, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में अहम बैठक

परिभ्रमण के पहले दिन समिति ने हसनपुर प्रखंड के नयानगर क्षेत्र का दौरा किया. वहां प्रगतिशील किसान सुधांशु सिंह के फार्म पर केला, अमरूद, आम, नींबू और लीची के उन्नत बागानों के साथ-साथ केला पकाने की आधुनिक वैज्ञानिक प्रसंस्करण इकाई का अवलोकन किया गया. इसके बाद टीम ने मिथिला मिल्क डेयरी का भ्रमण कर दुग्ध उत्पादन और डेयरी प्रबंधन की जानकारी ली. परिभ्रमण के अंतिम चरण में डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के उच्च अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की गई, जिसमें ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों की आय बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा हुई.

जिला प्रशासन और जीविका टीम का रहा सराहनीय सहयोग

इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्तीपुर के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा, जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक विक्रांत शंकर सिंह और जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. सुमित कुमार समेत जीविका कैडरों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. समिति ने जिले में कृषि, बागवानी और ग्रामीण आजीविका के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों की सराहना की और इसे किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बताया.

समस्तीपुर से गिरिजा नंदन शर्मा की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >