Samastipur News: नारघोघी स्थित सरकारी अभियंत्रण महाविद्यालय समस्तीपुर में पहली बार कॉलेज मैगजीन का लोकार्पण हुआ. कार्यक्रम में छात्रों और शिक्षकों का उत्साह देखने लायक था. दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि डॉ. अभिषेक शर्मा ने मैगजीन का विधिवत उद्घाटन किया.
मैगजीन में दिखी छात्रों की रचनात्मकता
मुख्य अतिथि डॉ. शर्मा ने कहा कि कॉलेज मैगजीन केवल पत्रिका नहीं, बल्कि छात्रों की रचनात्मक सोच और संस्थान की बौद्धिक-सांस्कृतिक पहचान का आईना है. उन्होंने छात्रों को तकनीकी शिक्षा के साथ साहित्यिक और सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहने के लिए प्रोत्साहित किया.
प्राचार्य ने किया उत्साहवर्धन
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दीपक कुमार मंडल ने कहा कि यह संस्थान युवा प्रतिभाओं और शैक्षणिक ऊर्जा का संगम है. मैगजीन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने इसे महाविद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया.
छात्रों की लेखनी का हुआ प्रकाशन
मैगजीन की प्रधान संपादिका शफक अजीज ने बताया कि इस अंक में छात्रों की तकनीकी लेखनी, कविताएं, शोध आधारित आलेख और रचनात्मक अभिव्यक्तियां शामिल हैं. यह प्लेटफार्म छात्रों के विचारों और सपनों को साझा करने का प्रयास है.
शिक्षकों और छात्रों की सहभागिता
कार्यक्रम में प्रबंध संपादक एवं सहायक प्राध्यापक अभय कुमार, अर्पिता, राजेश कुमार, डॉ. संतोष कुमार, मो. जिया हुसैन, कुमार सागर, नीरज कुमार, डॉ. वैशाली, डॉ. प्रमोद कुमार, आर्यमन वर्धन, मयंक कुमार, बादल कुमार, अयोध्या कुमार, शुभांगी कुमारी, नेहाली कुमारी, हिमांशु अग्रवाल, आयुष कुमार, आदित्य कुमार, अनुपम साद अहमद, प्रणव कुमार, निखिल कुमार ने भी भाग लिया.
