समस्तीपुर: बिहार पुलिस में चयनित छात्रों का सम्मान, गूंजा सफलता का जश्न

Samastipur News: दलसिंहसराय के शिक्षा विहार शिक्षण संस्थान में बिहार पुलिस में चयनित छात्र-छात्राओं के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया. प्रबंध निदेशक सुशांतचन्द्र मिश्र ने सफल छात्रों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. जानिए पूरी खबर…

समस्तीपुर से गिरिजा नंदन शर्मा की रिपोर्ट

Samastipur News:  स्थानीय भटगामा स्थित शिक्षा विहार शिक्षण संस्थान में शनिवार को बिहार पुलिस में अंतिम रूप से चयनित छात्र-छात्राओं के लिए एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस विशेष कार्यक्रम का नेतृत्व संस्थान के प्रबंध निदेशक सुशांतचन्द्र मिश्र ने किया. समारोह के दौरान बिहार पुलिस परीक्षा में सफलता का परचम लहराने वाले सभी छात्र-छात्राओं को संस्थान की ओर से मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.

सफलता का श्रेय शिक्षकों और अभिभावकों को 

सम्मान पाकर गदगद हुए चयनित छात्र-छात्राओं ने अपनी इस बड़ी सफलता का पूरा श्रेय संस्थान के उत्कृष्ट शिक्षकों के मार्गदर्शन और अपने माता-पिता के आशीर्वाद को दिया. छात्रों ने कहा कि सही दिशा में की गई तैयारी ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है.

धैर्य और कड़ी मेहनत ही सफलता की कुंजी 

संस्थान के प्रबंध निदेशक सुशांतचन्द्र मिश्र ने चयनित युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि लगातार कड़ी मेहनत और अटूट धैर्य ही किसी भी विद्यार्थी को उसके अंतिम लक्ष्य तक पहुंचने में मदद करता है. उन्होंने जोर देकर कहा कि शिक्षा विहार का उद्देश्य सिर्फ किताबी ज्ञान देना या पढ़ाना नहीं है, बल्कि बच्चों को उनके सपनों को सच करने के काबिल बनाना है. उन्होंने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >