Samastipur News : सड़क दुर्घटना में  युवक की गई जान, ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे पर किया हंगामा

Samastipur News : समस्तीपुर के दलसिंहसराय में अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई. दो महीने पहले ही मृतक की शादी हुई थी. हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे के लिए एसएच-88 जाम किया, जिसे प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद खोला गया.जानिए खबर विस्तार से…

 Samastipur News : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के अंतर्गत एसएच-88 पर मोख्तियारपुर सलखन्नी के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ. इस दुर्घटना में बाइक सवार 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान घटहो मुसापुर (वार्ड-2) निवासी दिनेश पासवान के पुत्र गौतम पासवान के रूप में हुई है. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने मुआवजे की मांग को लेकर स्टेट हाईवे को पूरी तरह जाम कर दिया.

​स्टेशन जाने के दौरान हुआ हादसा

​मिली जानकारी के अनुसार, गौतम पेशे से ड्राइवर था और अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था. परिजनों ने बताया कि महज दो महीने पहले ही उसकी शादी हिना कुमारी से हुई थी. बुधवार को वह अपने बड़े भाई बबलू को लेने के लिए बाइक से दलसिंहसराय स्टेशन जा रहा था. इसी दौरान मोख्तियारपुर सलखन्नी के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल ले जाने के क्रम में उसने दम तोड़ दिया.

​प्रशासनिक सहायता के बाद खुला जाम

​सड़क जाम की सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा. बीडीओ राजीव कुमार ने प्रदर्शन कर रहे परिजनों और ग्रामीणों को समझाया. उन्होंने मृतक के भाई बबलू कुमार को पारिवारिक लाभ योजना के तहत तात्कालिक सहायता राशि का चेक सौंपा. प्रशासनिक मदद मिलने और उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने सड़क से जाम हटाया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है.

समस्तीपुर से कुणाल गुप्ता की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >