दोस्ती से दुश्मनी तक... पैसों के विवाद में लीची बगान बना रणक्षेत्र, गाड़ी फूंकी

Samastipur Money Dispute: समस्तीपुर के सरायरंजन में पैसों के लेनदेन का विवाद हिंसक हो गया. लीची बगान में मारपीट, हथियार से धमकी और वाहन में आग लगाने की घटना हुई. पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है और मौके से एक खोखा बरामद किया है. पढे़ं पूरी खबर…

Samastipur Money Dispute: समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र में पैसों के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक रूप ले बैठा. दो दोस्तों के बीच चल रहे विवाद के दौरान मारपीट, हथियार से धमकी, फायरिंग और चारपहिया वाहन में आग लगाने की घटना सामने आई है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है और दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

घटना जितवारपुर कुम्हिरा पंचायत की बताई जा रही है, जहां बुधवार को विवाद ने अचानक गंभीर रूप धारण कर लिया.

लेनदेन को लेकर शुरू हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार, मुक्तापुर निवासी कुंदन कुमार और जितवारपुर कुम्हिरा निवासी संदीप कुमार चौधरी के बीच लंबे समय से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था.

आरोप है कि बातचीत और समझौते के बहाने कुंदन कुमार को घर से बुलाया गया. इसके बाद उसे एक लीची बगान में ले जाया गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई और पिस्तौल दिखाकर धमकाया गया.

यह भी पढे़ं: IPS Success Story: ‘पास होने लायक नंबर तो ले आओ’… पिता की बात लगी दिल पर, बेटा बन गया IPS अफसर

जान से मारने की कोशिश का आरोप

कुंदन कुमार का आरोप है कि उसे चारपहिया वाहन के अंदर बंद कर दिया गया और उसकी हत्या की कोशिश की गई. उसने किसी तरह गाड़ी का शीशा तोड़कर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई.

इसी दौरान वाहन में आग लग गई. कुछ ही देर में पूरी गाड़ी धू-धू कर जलने लगी और देखते ही देखते राख में तब्दील हो गई. हालांकि आग कैसे लगी और किसने लगाई, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है.

मौके से मिला खोखा, फायरिंग की जांच

घटना की सूचना मिलते ही सरायरंजन थाना पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया.

पुलिस ने घटनास्थल की तलाशी के दौरान एक खोखा बरामद किया है. इससे फायरिंग की आशंका जताई जा रही है. हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं की जांच कर रही है और फायरिंग की पुष्टि जांच के बाद ही की जाएगी.

यह भी पढे़ं: एक झटके में उजड़ गई कई जिंदगियां! मोतिहारी में पिकअप और टेंपो की टक्कर से मचा कोहराम

भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा

घटना के बाद मौके से भाग रहे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों से जुड़े युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

पुलिस विवाद की वजह, हथियार के इस्तेमाल और वाहन में आग लगाने के पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है.

क्या बोली पुलिस?

सरायरंजन थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पैसों के लेनदेन को लेकर दो दोस्तों के बीच हुए विवाद का प्रतीत होता है. वाहन में आग लगाने और फायरिंग की घटना की जांच की जा रही है.

उन्होंने बताया कि दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. घटनास्थल से एक खोखा बरामद हुआ है. जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

समस्तीपुर से अभय सिंह की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें: Sipahi Bharti Pariksha: मुजफ्फरपुर में 17 केंद्रों पर समाप्त हुई परीक्षा, 10,854 अभ्यर्थी हुए शामिल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aniket Kumar

अनिकेत एक पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया, पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, हाइपरलोकल और ऑडियंस-फर्स्ट कंटेंट क्रिएशन का चार सालों से अधिक का एक्सपीरियंस है. उन्होंने बिहार की जमीनी राजनीति, ग्रामीण समाज, प्रशासनिक व्यवस्था, कृषि, शिक्षा, रोजगार, चुनाव, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर लगातार काम किया है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर एवं सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे बिहार स्पेशल समाचार, एक्सप्लेनर स्टोरी, ब्रेकिंग न्यूज और ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करते हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी पहचान ऐसे पत्रकार के रूप में बन रही है जो सिर्फ खबर नहीं लिखते, बल्कि उसके पीछे छिपे सामाजिक, राजनीतिक और मानवीय पहलुओं को भी पाठकों के सामने सरल भाषा में रखने का प्रयास करते हैं. उनकी लेखन शैली बोलचाल की हिंदी, तथ्यात्मक प्रस्तुति और डिजिटल पाठकों की जरूरतों के अनुरूप मानी जाती है. वे विशेष रूप से उन विषयों पर काम करते हैं जिनका सीधा प्रभाव आम लोगों के जीवन पर पड़ता है. प्रभात खबर में वर्तमान भूमिका अक्टूबर 2024 से प्रभात खबर की डिजिटल टीम का हिस्सा बनने के बाद अनिकेत बिहार की राजनीति, प्रशासन, सरकारी योजनाओं, मौसम, कृषि, रोजगार, पंचायत, शिक्षा और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए तैयार कर रहे हैं. साथ ही मुजफ्फरपुर यूनिट में डिजिटल आउटपुट टीम को लीड कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव में विशेष जिम्मेदारी अनिकेत के करियर का सबसे महत्वपूर्ण अध्याय प्रभात खबर का विशेष चुनावी अभियान "इलेक्शन एक्सप्रेस" रहा है. इस प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट के तहत उन्हें फील्ड रिपोर्टर के रूप में चुना गया, जहां उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान लगभग 50 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर जमीनी रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने गांवों, कस्बों और शहरों में मतदाताओं से सीधे संवाद किया. महिलाओं, युवाओं, पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं, वरिष्ठ नागरिकों और समाज के वंचित वर्गों की राय को सामने लाने का काम किया. उन्होंने चौपालों, जनसंवाद कार्यक्रमों और सड़क किनारे होने वाली राजनीतिक बहसों का संचालन किया और चुनावी मुद्दों, स्थानीय समस्याओं और जनभावनाओं पर आधारित अनेक विशेष रिपोर्ट तैयार कीं. इस प्रोजेक्ट ने उन्हें पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, ग्राउंड जर्नलिज्म, जनसंवाद, डेटा आधारित विश्लेषण और तेजी से बदलते चुनावी माहौल को समझने का एक्सपीरियंस दिया. राजस्थान पत्रिका में चुनावी पत्रकारिता का अनुभव प्रभात खबर से पहले अनिकेत राजस्थान पत्रिका के डिजिटल वीडियो विभाग से जुड़े रहे. यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई. उनकी जिम्मेदारियों में वीडियो स्क्रिप्टिंग, फील्ड कोऑर्डिनेशन, रिसर्च और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए कंटेंट तैयार करना शामिल था. चुनावी माहौल में काम करने के दौरान उन्होंने मतदाताओं के मुद्दों, राजनीतिक रुझानों और स्थानीय जनभावनाओं को समझते हुए वीडियो और डिजिटल स्टोरीटेलिंग के माध्यम से उन्हें व्यापक दर्शकों तक पहुंचाया. न्यूजट्रैक में डिजिटल न्यूज ऑपरेशन अनिकेत ने न्यूजट्रैक में कंटेंट राइटर और सब एडिटर के रूप में भी कार्य किया. यहां उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, ट्रेंडिंग विषयों और नेशनल हैपनिंग पर तेज गति से काम किया. उनकी भूमिका में डिजिटल न्यूज लेखन, कंटेंट एडिटिंग, SEO ऑप्टिमाइजेशन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए समाचारों को तैयार करना शामिल था. अनिकेत की विशेषज्ञता कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में है: -राजनीतिक रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज - हाइपरलोकल और जिला स्तरीय पत्रकारिता - SEO आधारित डिजिटल न्यूज लेखन - Google Discover कंटेंट स्ट्रैटेजी - एक्सप्लेनर आर्टिकल - सोशल मीडिया कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन - ग्राउंड रिपोर्टिंग - वीडियो स्क्रिप्टिंग और डिजिटल स्टोरीटेलिंग - AI टूल्स और डिजिटल कंटेंट वर्कफ्लो - यूट्यूब ऑप्टिमाइजेशन शिक्षा और उपलब्धियां अनिकेत ने University of Allahabad से मीडिया स्टडीज में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपने कौशल को मजबूत करने के लिए उन्होंने Instagram Marketing और WordPress SEO से जुड़े प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी हासिल किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और प्रदर्शन के लिए उन्हें विभिन्न संस्थानों में "स्टार ऑफ द मंथ" और "टारगेट अचीवर" जैसे अवॉर्ड भी प्राप्त हुए हैं. आज अनिकेत कुमार का फोकस ऐसी पत्रकारिता पर है जो जमीनी हकीकत और डिजिटल तकनीक के बीच संतुलन बनाकर पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और प्रभावशाली जानकारी पहुंचाए. बिहार की राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर उनकी लगातार नजर रहती है, और वे डिजिटल युग की जरूरतों के हिसाब से हिंदी पत्रकारिता को नए आयाम देने की दिशा में सक्रिय हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >