79वें स्थापना दिवस पर समस्तीपुर कॉलेज में उमड़ा हुनर का सैलाब, महाविद्यालय प्रतियोगिता का शुभारंभ

समस्तीपुर कॉलेज के 79वें स्थापना दिवस पर दो दिवसीय अंतर-महाविद्यालय प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ. इस अवसर पर छात्रों ने मेहंदी, क्ले मॉडलिंग, कार्टूनिंग और पेंटिंग जैसी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिताएं युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने पर केंद्रित रहीं.

Samastipur Education News: स्थानीय समस्तीपुर कॉलेज के 79वें स्थापना दिवस के अवसर पर दो दिवसीय अंतर-महाविद्यालय प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं कॉलेज के कुलगीत के साथ हुआ. उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार शशि ने की.

प्रतियोगिताएं युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ाती हैं

प्रधानाचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार शशि ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं में उत्साह, आत्मविश्वास और रचनात्मकता का विकास करती हैं. उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रशासन हमेशा शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ विद्यार्थियों को विभिन्न रचनात्मक विधाओं में भाग लेने के लिए प्रेरित करता रहा है और उन्हें विश्वास है कि छात्र-छात्राएं महाविद्यालय की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाएंगे.

पहले दिन चार प्रतियोगिताओं में दिखी प्रतिभा

कार्यक्रम की संयोजक एवं मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. रीता चौहान ने बताया कि दो दिवसीय आयोजन में कुल 10 प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं. पहले दिन मेहंदी, क्ले मॉडलिंग, कार्टूनिंग और पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं. जबकि दूसरे दिन पोस्टर मेकिंग, कोलाज मेकिंग, रंगोली, फायरलेस कुकिंग, मिमिक्री और क्विज प्रतियोगिता होगी.

प्रतियोगिता के विजेता

मेहंदी प्रतियोगिता में सदफ परवीन प्रथम, स्मिता कुमारी द्वितीय तथा सिम्पी सुमन तृतीय स्थान पर रहीं.

कार्टूनिंग प्रतियोगिता में रूबी कुमारी प्रथम, रितिक राज द्वितीय एवं सुजीत कुमार तृतीय रहे.

पेंटिंग प्रतियोगिता में नवनीत कुमार ने पहला, अंशिका राज ने दूसरा तथा निखिल कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया.

क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता में आयुष दयाल प्रथम, सज्जन कुमार द्वितीय और सिम्पी सुमन तृतीय स्थान पर रहीं.

बड़ी संख्या में शिक्षक और छात्र रहे उपस्थित

इस अवसर पर डॉ. राहुल मनहर, डॉ. रितेश चौरसिया, डॉ. खुर्शीद अहमद खान, डॉ. महेश कुमार चौधरी, डॉ. रोहित प्रकाश, डॉ. संजय कुमार, डॉ. अखिल वर्मा, डॉ. कुणाल, डॉ. प्रतिभा कुमारी, डॉ. कौशलेंद्र झा, योगेंद्र राय सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. मंच संचालन इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. दयानंद मेहता ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. शालिनी कुमारी भावसिंका ने किया.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prakash kumar

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >