गांव के बेटे ने किया कमाल, हसनपुर के सुमित शर्मा ने NEET UG 2026 में हासिल की AIR 15262

झारखंड के सुमित कुमार शर्मा ने NEET UG 2026 में 720 में से 586 अंक प्राप्त कर 15262 की रैंक हासिल की है. स्वाध्याय और एकाग्रता को सफलता का मंत्र बताते हुए उन्होंने अपने क्षेत्र का मान बढ़ाया है.

NEET UG 2026 Success Story: प्रखंड क्षेत्र के अहिलवार पंचायत के गजपति गांव निवासी सुमित कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. उन्होंने 720 में 586 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 15262 हासिल की है.

सुमित की इस उपलब्धि से परिवार और पूरे इलाके में खुशी का माहौल है. उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं.

ग्रामीण चिकित्सक के बेटे ने हासिल की बड़ी सफलता

सुमित के पिता विनोद कुमार शर्मा पेशे से ग्रामीण चिकित्सक हैं, जबकि उनकी माता सुनीता देवी गृहिणी हैं. परिवार ने उनकी सफलता पर खुशी जताई है.

स्वाध्याय और एकाग्रता को बताया सफलता का मंत्र

सुमित कुमार शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित स्वाध्याय, एकाग्रचित मेहनत, अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता के सहयोग को दिया. उन्होंने कहा कि लगातार अभ्यास और सही दिशा में तैयारी से यह सफलता संभव हो सकी.

जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने दी बधाई

सुमित की सफलता पर हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजकुमार राय समेत विजय कुमार यादव, संजीव कुमार कुशवाहा, मुखिया ममता कुमारी, किशन कुमार यादव, अरविंद यादव, सूरज कुमार राम, प्रमोद कुमार शर्मा, सुशांत यादव, रामकुमार शर्मा और तारकेश्वर बैठा सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Krishana murari

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >