samastipur news:एनडीए सरकार जनविरोधी नीतियों को लाकर जनता को बर्बाद कर रही : वृन्दा

सीपीआई (एम) पोलित ब्यूरो सदस्य सह पूर्व राज्य सभा सदस्य वृन्दा करात महागठबंधन दलों के उम्मीदवार अजय कुमार के समर्थन में आयोजित सभा में विभूतिपुर पहुंची

samastipur news:विभूतिपुर : सीपीआई (एम) पोलित ब्यूरो सदस्य सह पूर्व राज्य सभा सदस्य वृन्दा करात महागठबंधन दलों के उम्मीदवार अजय कुमार के समर्थन में आयोजित सभा में विभूतिपुर पहुंची. कई जगह महागठबंधन दलों के कार्यकर्ताओं ने वृन्दा करात केन्द्रीय कमेटी सदस्य कॉमरेड अवधेश कुमार,पूर्व केन्द्रीय कमेटी सदस्य और लेखक बादल सरोज,महागठबंधन दलों के लोकप्रिय उम्मीदवार कॉमरेड अजय कुमार को फूलमाला सेस्वागत किया. उसके बाद काफिला शहीद रामनाथ महतो की प्रतिमा पर मल्यार्पण करने उनके पैतृक गांव झहुड़ा पहुंचा जहां बड़ी संख्या में एकत्रित लोगों को संबोधित करती हुई वृन्दा करात ने सबों से अजय कुमार को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वर्तमान एनडीए सरकार जनविरोधी नीतियों को लाकर राज्य की जनता को बर्बाद करने पर तुली हुई है. पूरे बिहार में महागठबंधन दलों के पक्ष में हवा चल रही है. ज्ञात हो कि नेता प्रतिपक्ष और बिहार के भावी मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वीआईपी के सन ऑफ मल्लाह और इण्डियन इन्क्लूसिव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आई पी गुप्ता का हेलिकॉप्टर दौरा के तहत तरुणिया मैदान में सभा होने वाली थी जिसे लगातार वर्षा के कारण स्थगित करनी पड़ी. इसी कार्यक्रम के दौरान वृन्दा करात विभिन्न जगह महागठबंधन दलों के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुये साखमोहन पहुंची. उनके काफिले के साथ जिला सचिव रामाश्रय महतो, राज्य कमेटी सदस्य मनोज कुमार गुप्ता, शाह जफर इमाम, जिला सचिव मंडल सदस्य सत्यनारायण सिंह, महेश कुमार, जिला कमेटी सदस्य राम प्रकाश यादव, चुनाव अभियान समिति के संयोजक रवींद्र कुमार यादव, सी पी आई के अंचल सचिव विनोद कुमार विनय, विश्वेश्वर महतो, वी आई पी के प्रखण्ड अध्यक्ष सरोज कुमार सहनी,अखिल भारतीय पान महासंघ के जिला अध्यक्ष अरविन्द कुमार दास, उपाध्यक्ष हरेराम दास, इण्डियन इन्क्लूसिव पार्टी के प्रखण्ड अध्यक्ष धर्मपाल दास, कांग्रेस अध्यक्ष कपिलेश्वर कुंवर सहित महागठबंधन दलों के जिला और प्रखण्ड स्तरीय कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PREM KUMAR

PREM KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >