समस्तीपुर: ऑपरेशन अमानत के तहत RPF ने ट्रेन में छूटा यात्री का सामान लौटाया

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने 'ऑपरेशन अमानत' के तहत एक यात्री का ट्रेन में छूटा हुआ सामान सफलतापूर्वक बरामद कर लिया है. करीब 1600 रुपये मूल्य का यह सामान यात्री को सुरक्षित लौटा दिया गया, जिससे वह बेहद खुश है.

समस्तीपुर: ऑपरेशन अमानत के तहत रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ट्रेन में छूटा यात्री का सामान बरामद कर उसे सुरक्षित वापस लौटा दिया. जानकारी के अनुसार रेल मदद के माध्यम से सूचना मिली थी कि ट्रेन संख्या 12566 में यात्रा कर रहे एक यात्री का सामान बी-4 कोच की सीट संख्या 48 पर छूट गया है.

समस्तीपुर जंक्शन पर RPF ने ट्रेन को किया अटेंड

सूचना मिलने के बाद ऑन ड्यूटी संजय कुमार ने त्वरित कार्रवाई की. ट्रेन के समस्तीपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर पहुंचने के बाद RPF कर्मियों ने ट्रेन को अटेंड किया और सीट संख्या 48 से सामान को सुरक्षित उतारा.

इसके बाद शिकायतकर्ता सोनू कुमार से सामान की पहचान करायी गयी. आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद सामान शशि कांत तिवारी के द्वारा यात्री सोनू कुमार को सुपुर्द कर दिया गया.

करीब 1600 रुपये आंका गया सामान का मूल्य

बरामद सामान की कीमत करीब 1600 रुपये आंकी गयी है. अपना सामान वापस मिलने के बाद यात्री सोनू कुमार बेहद खुश नजर आये. ऑपरेशन अमानत के तहत RPF की त्वरित कार्रवाई से यात्री को राहत मिली.

यह भी पढ़ें

समस्तीपुर: सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की जांच करने पहुंची केंद्रीय टीम, 2 सितंबर तक चलेगा सत्यापन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aman gautam

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >