Samastipur News:दीपावली की रौनक से गुलजार हुआ रोसड़ा बाजार

दीपावली पर्व को लेकर शनिवार को रोसड़ा बाजार में जबरदस्त रौनक देखी गई. सुबह से ही लोगों की भीड़ पूजा सामग्री की खरीदारी में जुटी रही.

Samastipur News:रोसड़ा : दीपावली पर्व को लेकर शनिवार को रोसड़ा बाजार में जबरदस्त रौनक देखी गई. सुबह से ही लोगों की भीड़ पूजा सामग्री की खरीदारी में जुटी रही. गणेश-लक्ष्मी की आकर्षक मूर्तियों, दीयों, अगरबत्तियों व सजावटी सामानों की दुकानों पर खरीदारों की लंबी कतारें लगी रही. बाजार में झिलमिल लाइट, बल्ब व इलेक्ट्रॉनिक सजावट की वस्तुओं की बिक्री जोरदार रही. कई परिवार अपने घरों व दुकानों को रोशन करने के लिए आकर्षक एलईडी लाइटें व झालरें खरीदते नजर आये. वहीं इलेक्ट्रॉनिक सामान टीवी, फ्रिज, मिक्सर-ग्राइंडर आदि की भी जमकर बिक्री हुई. रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ उमड़ी रही. नये परिधानों की खरीदारी में महिलाएं व युवतियां खासे उत्साहित दिखी. बच्चे भी नये कपड़े व खिलौनों की दुकानों पर मनपसंद सामान खरीदते नजर आये. वहीं पटाखों की दुकानों पर भी खरीददारों की भीड़ रही. लोग सुरक्षा का ध्यान रखते हुए बच्चों के लिए हल्के पटाखे व फुलझड़ियां खरीदते दिखे. पूरे बाजार में दीपावली की खुशियों का उत्साह छाया रहा. दुकानदारों के चेहरों पर संतोष एवं ग्राहकों के चेहरों पर उल्लास झलक रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >