ताजपुर सड़क हादसा: समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल खेग्रामस सदस्य गनौर सिंह (62) की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई. वे मोतीपुर गांव के निवासी थे.
हादसे के बाद पीएमसीएच ले जाते समय तोड़ा दम
मृतक के चचेरे भाई सह भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि गांधी चौक से पूरब शिवांश हॉस्पिटल के पास हाईवे पार करते समय अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी थी.
घटनाक्रम और प्रमुख बिंदु:
- इलाज का क्रम: घायल को पहले गांधी चौक स्थित सहारा नर्सिंग होम, फिर समस्तीपुर के निजी क्लिनिक और अंत में स्थिति नाजुक होने पर पीएमसीएच पटना रेफर किया गया.
- रास्ते में मौत: एंबुलेंस से पटना ले जाने के दौरान राजखंड से पहले बख्तियारपुर रोड के पास उन्होंने दम तोड़ दिया.
- माले की मांग: भाकपा माले ने परिजनों को 5 लाख रुपये मुआवजा देने, दुर्घटना की निष्पक्ष जांच करने और अज्ञात चालक को गिरफ्तार करने की मांग की.
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
ये भी पढ़ें: उजियारपुर में वृद्ध किसान की पीट-पीटकर हत्या, ओल के खेत से बरामद हुआ शव, परिजनों में मचा कोहराम
