Samastipur News:डीएलएड परीक्षा में आरएल महतो कॉलेज ने लहराया परचम

डीएलएड फेस टू फेस परीक्षा सत्र 2024-26 के प्रथम वर्ष व सत्र 2023-25 के द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है.

Samastipur News:दलसिंहसराय : डीएलएड फेस टू फेस परीक्षा सत्र 2024-26 के प्रथम वर्ष व सत्र 2023-25 के द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है. इसमें आरएल महतो इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन के छात्र-छात्राओं ने जिले में अव्वल स्थान हासिल करते हुये परचम लहराया है. इससे कालेज में खुशी का माहौल है. महाविद्यालय के प्रथम वर्ष की छात्रा कुमारी खुशी ने 84.1, राधा कुमारी ने 83.9, निशा भारती ने 83.7 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले व महाविद्यालय का नाम रौशन किया है. प्रथम व द्वितीय वर्ष के सभी छात्र-छात्राओं ने डिस्टिंक्शन अंक के साथ सफलता हासिल की है. द्वितीय वर्ष के अधिकतर विद्यार्थियों ने भी 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किया है. इसमें रजनीश कुमार ने 90.2, अर्चना कुमारी ने 89.9, नासरीन परवीन ने 89.7, मनीषा कुमारी ने 89, जीनत प्रवीण व दीपक शर्मा ने 88.9, राहुल कुमार साह ने 88.7, नाज खातून ने 88.6, प्रतिभा कुमारी ने 88.5 एवं कुमारी खुशी ने 88.4 फीसदी अंक प्राप्त किया है. महाविद्यालय के निदेशक प्रशांत कुमार पंकज, प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार, विभागाध्यक्ष मो. इमामउद्दीन, राजेश कुमार गिरी, कुमारी दीपा, हसन रजा अंसारी, रूपम कुमारी, योगेश कुमार, सर्वेश सुमन, केशव कुमार चौधरी ने सफल छात्रों को शुभकामना दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >