हमला के विरुद्ध निकाला प्रतिरोध मार्च

स्थानीय मानस मंदिर के समीप से भाकपा-माले कार्यकर्ताओं ने प्रतिरोध मार्च निकाला. यह मनरेगा भवन पहुंच कर सभा में तब्दील हो गयी.

पूसा : स्थानीय मानस मंदिर के समीप से भाकपा-माले कार्यकर्ताओं ने प्रतिरोध मार्च निकाला. यह मनरेगा भवन पहुंच कर सभा में तब्दील हो गयी. अध्यक्षता प्रखंड सचिव अमित कुमार ने की. संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रखंड क्षेत्र में मनरेगा संचालित योजनाओं में लूट-खसोट व फर्जी निकासी उजागर कराने व जांच की मांग को रखने वाले खेग्रामस के प्रखंड अध्यक्ष मो. इस्तेखार पर शुक्रवार की रात महम्मदा हाट के समीप जानलेवा हमला किया गया. इसमें वे जख्मी हो गये. इसके विरुद्ध प्रतिरोध मार्च निकाल गया है. मनरेगा योजनाओं की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है. जिला सचिव जीवछ पासवान, रौशन कुमार, महेश कुमार, सुरेश कुमार, सुनिता देवी, भाग्यनारायण राय, अजय कुमार, केदार कुमार, आर्यन कुमार, विशाल कुमार, अनिता देवी, शांति देवी, उर्मिला देवी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >