Samastipur News:विकसित भारत बनाने को अनुसंधान की जरूरत : डॉ सिंह

डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में नवांगतुक छात्रों के लिए 21 दिवसीय दीक्षारंभ का आयोजन किया गया.

Samastipur News: पूसा : डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में नवांगतुक छात्रों के लिए 21 दिवसीय दीक्षारंभ का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष डॉ संजय कुमार सिंह ने कहा कि पूसा विश्वविद्यालय देश का गौरव है. उन्होंने कहा कि छात्रों को इस बात का गर्व होना चाहिए कि उनका नामांकन देश के ऐसे विश्वविद्यालय में हुआ है. जहां से कृषि शिक्षा और अनुसंधान की शुरुआत हुई है. उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त डिजिटल एग्रीकल्चर और प्राकृतिक खेती में भी कोर्स शुरू करने वाला यह पहला विश्वविद्यालय है. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने कई आविष्कार किया है जो महत्वपूर्ण है. कुलपति डॉ पुण्यव्रत सुविमलेंदु पांडेय ने कहा कि विश्वविद्यालय में छात्रों को व किसानों को केंद्र में रखकर सभी निर्णय लिये जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के की परिनियमों में भी छात्र हित में सुधार किये गये हैं. उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय के छात्र देश व दुनिया में विश्वविद्यालय का नाम रौशन कर रहे हैं. यहां के लगभग सौ प्रतिशत छात्रों का प्लेसमेंट होता है. उन्होंने छात्रों से कहा कि वे पढ़ाई पर फोकस करें. स्वागत स्कूल आफ एग्री-बिजनेस एंड रूरल मैनेजमेंट के निदेशक डॉ रामदत्त ने किया. कार्यक्रम के आयोजन प्रभारी डॉ ऋतंभरा ने बताया कि दीक्षारंभ कार्यक्रम 21 दिनों तक चलेगा. जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल होंगे. संचालन वैज्ञानिक डॉ कुमारी अंजनी एवं धन्यवाद ज्ञापन डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ सतीश कुमार सिंह ने किया. डीन पीजीसी डॉ मयंक राय, डीन बेसिक साइंस डा अमरेश चंद्रा, डीन फिशरीज डॉ पीपी श्रीवास्तव, पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ राकेश मणि शर्मा, डॉ शिवपूजन सिंह, डॉ कुमार राज्यवर्धन आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

KRISHAN MOHAN PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >