Samastipur News:बिथान : प्रखंड क्षेत्र में 77 वां गणतंत्र दिवस इस वर्ष बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. प्रखंड के विभिन्न सरकारी, अर्धसरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों एवं सार्वजनिक स्थलों पर झंडोतोलन के साथ राष्ट्रीय पर्व की भव्य झलक देखने को मिली. जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ. जिसमें देशभक्ति गीत, नृत्य और भाषणों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया. प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख ललिता देवी ने तिरंगा फहराया. बिथान रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार चौधरी ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की. ओपन माइंड स्मार्ट स्कूल में निदेशक इंजीनियर संजीव कुमार, सरस्वती शिशु मंदिर बिथान में कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा झंडोतोलन किया गया. पंचायत सचिवालय सिहमा में मुखिया राजेश कुमार यादव, पंचायत समिति सदस्य राहुल कुमार ने अपने आवास पर ध्वजारोहण किया. सामाजिक कार्यकर्ता इंदु गुप्ता एवं सुरेंद्र गुप्ता, उप प्रमुख चंद्रशेखर प्रसाद सिंह, महादलित टोला गजाबाजा में भीखो राम द्वारा भी झंडोतोलन किया गया. बिथान थाना परिसर में थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र राजू ने तिरंगा फहराया. इसके अलावा रवि किरण इंटरप्राइजेज पर संवेदक रविंद्र कुमार रवि, अभिनव भारत पार्टी यूथ विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष कुमार मुन्ना, डॉक्टर दिलीप कुमार सखवा, राजेश कुमार राकेश (बेलसंडी), मनरेगा कार्यालय में पीओ संजय निराला, बिथान फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड कार्यालय में चेयरमैन संजय कुमार व बिथान दसरथ चौक पर डॉ. पवन कुमार पंकज ने झंडोतोलन किया.
Samastipur News:गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा क्षेत्र

Samastipur News:गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा क्षेत्र
Copied link
खंड क्षेत्र में 77 वां गणतंत्र दिवस इस वर्ष बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. प्रखंड के विभिन्न सरकारी, अर्धसरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों एवं सार्वजनिक स्थलों पर झंडोतोलन के साथ राष्ट्रीय पर्व की भव्य झलक देखने को मिली.