Samastipur News: कल्याणपुर प्रखंड की रतवारा पंचायत के मुखिया अब्दुल रहमान शेख ने जान-माल की सुरक्षा को लेकर कल्याणपुर थाना में आवेदन दिया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि 21 जुलाई की रात उनके मोबाइल पर फोन कर गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई. मुखिया ने पुलिस से मामले की जांच कर सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है.
Kalyanpur News: मोबाइल पर मिली हत्या की धमकी
मुखिया अब्दुल रहमान शेख ने आवेदन में बताया कि 21 जुलाई की रात उनके मोबाइल पर कॉल कर अज्ञात व्यक्ति ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी. उन्होंने आशंका जताई कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कोई अप्रिय घटना हो सकती है.
पूर्व मुखिया हत्याकांड का दिया हवाला
मुखिया ने अपने आवेदन में कहा है कि रतवारा पंचायत के पूर्व मुखिया की उनके ही घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसका अब तक पूर्ण खुलासा नहीं हो सका है. ऐसे में मिली धमकी को लेकर उनका परिवार दहशत में है और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.
पुलिस ने शुरू की जांच
कल्याणपुर थानाध्यक्ष रणवीर कुमार रावत ने बताया कि मुखिया के आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान करने और पूरे मामले की सत्यता का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.
यह भी पढ़ें: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में AISF-AIYF का प्रतिरोध मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
