75 मिनट नियंत्रित होकर चलेगी राजधानी एक्सप्रेस

मुरादाबाद-बरेली रेलखंड के दुगनपुर यार्ड में एनआई कार्य के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया जा रहा है.

समस्तीपुर : मुरादाबाद-बरेली रेलखंड के दुगनपुर यार्ड में एनआई कार्य के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया जा रहा है. 22 जून को खुलने वाली गाड़ी सं. 12204 अमृतसर-सहरसा गरीबरथ एक्सप्रेस मुरादाबाद-चंदौसी-बरेली कैंट के रास्ते चलायी जायेगी.23 जून को खुलने वाली गाड़ी सं. 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस मुरादाबाद-चंदौसी-बरेली कैंट के रास्ते चलायी जायेगी .15909 डिब्रूगढ-लालगढ़़ अवध आसाम एक्सप्रेस बरेली कैंट-चंदौसी-मुरादाबाद के रास्ते चलायी जायेगी.

22 जून को नई दिल्ली खुलने वाली गाड़ी सं. 20504 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी नई दिल्ली से 75 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलेगी .23 जून को नई दिल्ली खुलने वाली गाड़ी सं. 20506 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी नई दिल्ली से 75 मिनट पुनर्निधारित कर चलेगी.22 जून को दरभंगा खुलने वाली गाड़ी सं. 15211 दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस दरभंगा से 75 मिनट पुनर्निधारित कर चलेगी .22 एवं 23 जून को अमृतसर खुलने वाली गाड़ी सं. 12204 अमृतसर-सहरसा गरीबरथ एक्सप्रेस अमृतसर से 75 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलेगी .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >