राजधानी एक्सप्रेस से 26 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार, समस्तीपुर जंक्शन पर बड़ी कार्रवाई

समस्तीपुर जंक्शन पर आरपीएफ और रेल पुलिस ने राजधानी एक्सप्रेस से 26 किलोग्राम गांजा बरामद किया है. कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में आगे की जांच जारी है.

Samastipur News: समस्तीपुर जंक्शन पर नियमित जांच अभियान के दौरान राजधानी एक्सप्रेस से 26 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया. इस मामले में गांजा की खेप ले जा रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. कार्रवाई आरपीएफ, एस्कॉर्ट पार्टी और रेल पुलिस की संयुक्त टीम ने की.

एच-1 कोच से मिला गांजा

जानकारी के अनुसार समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 20504 राजधानी एक्सप्रेस की जांच चल रही थी. इसी दौरान एच-1 कोच के सी-10 के पास रखे बैग की जांच में गांजा बरामद हुआ.

कमांडेंट आशीष कुमार के निर्देश पर संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया.

यह भी पढ़ें: समस्तीपुर में जाली टिकट गिरोह पर रेलवे की कार्रवाई, कई यात्रियों पर दर्ज हुआ मामला

ट्रॉली बैग और पिट्ठू बैग से बरामद हुई खेप

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अरमान आलम, पिता मकबूल आलम, निवासी ग्राम मटिआरा, वार्ड-7, गिद्वा ओपी, जिला भोजपुर (आरा) के रूप में हुई है.

उसके कब्जे से एक लाल रंग के ट्रॉली बैग और एक पिट्ठू बैग से कुल 26 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया.

रेल थाना में दर्ज हुआ मामला

रेल थानाध्यक्ष बीरबल कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. बरामद गांजा को जब्त कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है. मामले की जांच जारी है.

कार्रवाई के दौरान सब इंस्पेक्टर विवेक कुमार सहित आरपीएफ और रेल पुलिस के अन्य अधिकारी मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aman gautam

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >