समस्तीपुर: शहीद, जनसेवा समेत कई ट्रेनों की बदली समय-सारणी, जानें कब से लागू होगा नया टाइम-टेबल

यात्रियों के लिए जरूरी खबर: रेलवे ने शहीद, सरयू-यमुना और जनसेवा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों की समय-सारणी में आंशिक बदलाव किया है. यह नया टाइम-टेबल 2 नवंबर से लागू होगा. कुछ स्टेशनों पर ट्रेनें अब अलग समय पर पहुंचेंगी और रवाना होंगी.

समस्तीपुर: यात्रियों के लिए जरूरी खबर है. रेलवे ने शहीद, सरयू-यमुना और जनसेवा एक्सप्रेस समेत कुछ ट्रेनों की समय-सारणी में आंशिक संशोधन किया है. संशोधित समय-सारणी 2 नवंबर से लागू होगी. बिहार के विभिन्न स्टेशनों पर इन ट्रेनों के ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन कुछ स्टेशनों पर पहुंचने और रवाना होने के समय में परिवर्तन किया गया है.

शहीद एक्सप्रेस के समय में बदलाव

14649 शहीद एक्सप्रेस के समय में कई स्टेशनों पर बदलाव किया गया है. संशोधित समय के अनुसार ट्रेन शाहगंज में 20:05 की जगह 19:55 बजे, अकबरपुर में 21:14 की जगह 20:58 बजे, अयोध्या धाम में 21:58 की जगह 21:46 बजे पहुंचेगी.

इसी तरह अयोध्या में 22:20 की जगह 22:10 बजे, रुदौली में 22:56 की जगह 22:48 बजे, बाराबंकी में 23:53 की जगह 23:43 बजे और लखनऊ में 12:40 की जगह 12:30 बजे पहुंचने का समय निर्धारित किया गया है. अमृतसर में ट्रेन अब 17:50 की जगह 18:05 बजे पहुंचेगी.

सरयू-यमुना एक्सप्रेस की टाइमिंग भी बदली

सरयू-यमुना एक्सप्रेस के समय में भी आंशिक संशोधन किया गया है. बाराबंकी में ट्रेन के पहुंचने का समय 23:53 से बदलकर 23:43 बजे किया गया है.

वहीं लखनऊ में पहले निर्धारित 12:40 बजे की जगह अब 12:50 बजे पहुंचने का समय रखा गया है. अमृतसर में ट्रेन 17:50 की जगह 18:05 बजे पहुंचेगी.

जनसेवा एक्सप्रेस अब 10 मिनट देर से पहुंचेगी अमृतसर

जनसेवा एक्सप्रेस के समय में भी बदलाव किया गया है. अमृतसर में ट्रेन अब 16:55 की जगह 17:05 बजे पहुंचेगी.

इसके अलावा बाघ एक्सप्रेस के लखनऊ पहुंचने के समय में भी बदलाव किया गया है. ट्रेन अब रात 12:20 की जगह 12:45 बजे लखनऊ पहुंचेगी.

बिहार के स्टेशनों पर ठहराव में बदलाव नहीं

रेलवे की ओर से किये गये संशोधन में बिहार के विभिन्न स्टेशनों पर इन ट्रेनों के ठहराव को यथावत रखा गया है. मुख्य रूप से अमृतसर की ओर जाने वाली ये ट्रेनें समस्तीपुर रेल मंडल के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती हैं.

रेलवे के अनुसार, इन ट्रेनों में यात्रियों की ऑक्यूपेंसी काफी अधिक रहती है. समय-सारणी में बदलाव के साथ कुछ हिस्सों में परिचालन समय को बेहतर करने और गति सीमा बढ़ाने का प्रयास किया गया है.

यह भी पढ़ें

समस्तीपुर: विभूतिपुर में छात्रा के शोषण के आरोप में सरकारी शिक्षक निलंबित, निजी कोचिंग चलाने पर भी कार्रवाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aman gautam

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >