मॉडल स्कूल के नाम पर सिर्फ रंगाई-पुताई, चार पिलर के सहारे बन रहा पुस्तकालय भवन

पूसा प्रखंड के मोहम्मदपुर देवपार स्थित मॉडल हाई स्कूल के नाम पर भी बुनियादी ढांचा अधूरा है। प्रस्तावित पुस्तकालय भवन का निर्माण केवल चार पिलर खड़े होने के बाद रुका हुआ है। इस अधूरे निर्माण को लेकर शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन से जवाब मांगा गया है।

Pusa School News: पूसा प्रखंड के मोहम्मदपुर देवपार पंचायत स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय को ‘सरस्वती विद्या निकेतन’ के नाम पर मॉडल हाई स्कूल का दर्जा दिए जाने के बावजूद इसकी आधारभूत संरचना को लेकर सवाल उठ रहे हैं. विद्यालय परिसर में प्रस्तावित पुस्तकालय भवन का निर्माण अब तक पूरा नहीं हो सका है. निर्माण स्थल पर कुछ पिलर खड़े हैं, जबकि भवन की बाकी संरचना अधूरी पड़ी है.

अधूरे पुस्तकालय भवन को लेकर उठे सवाल

मामले को लेकर पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी सह इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) के जिला सचिव रौशन कुमार ने शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन से जवाब मांगा है.

उन्होंने कहा कि पुराने भवन की रंगाई-पुताई कर उसे मॉडल स्कूल के रूप में प्रस्तुत करना पर्याप्त नहीं है. यदि पुस्तकालय जैसी बुनियादी सुविधा का भवन ही अधूरा पड़ा है, तो मॉडल हाई स्कूल के दावे की वास्तविकता पर सवाल उठना स्वाभाविक है.

पूछा, पुस्तकालय भवन के लिए कितनी राशि हुई स्वीकृत

रौशन कुमार ने शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन से पुस्तकालय भवन से जुड़ी कई जानकारियां सार्वजनिक करने की मांग की है. उन्होंने पूछा कि भवन निर्माण के लिए कितनी राशि स्वीकृत की गयी है, कार्यादेश कब जारी हुआ और निर्माण पूरा करने की समय-सीमा क्या निर्धारित थी.

इसके अलावा अब तक कितनी राशि खर्च हुई और निर्माण में देरी के लिए कौन जिम्मेदार है, इसकी भी जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की गयी है.

मॉडल स्कूल में इन सुविधाओं की भी मांग

रौशन कुमार ने कहा कि सिर्फ नाम बदलने और रंगाई-पुताई से कोई विद्यालय मॉडल नहीं बन सकता. इसके लिए मजबूत भवन, सुरक्षित कक्षाएं, आधुनिक पुस्तकालय, प्रयोगशाला, स्वच्छ पेयजल, छात्र-छात्राओं के लिए पर्याप्त शौचालय, खेलकूद की सुविधा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण जरूरी है.

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को कागज पर मॉडल स्कूल नहीं, बल्कि जमीन पर बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं वाला विद्यालय चाहिए.

निर्माण में देरी जारी रही तो आंदोलन की चेतावनी

आरवाईए नेता ने जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और संबंधित निर्माण एजेंसी से पुस्तकालय भवन के निर्माण की तत्काल समीक्षा और गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है. साथ ही स्वीकृत राशि और कार्यादेश की जानकारी सार्वजनिक करने तथा निर्धारित समय-सीमा में विद्यालय की सभी आवश्यक आधारभूत संरचनाओं का निर्माण पूरा कराने की मांग की.

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्माण कार्य में अनावश्यक देरी जारी रही और विद्यार्थियों को मॉडल हाई स्कूल के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध नहीं करायी गयीं, तो ग्रामीणों, अभिभावकों, छात्रों और युवाओं को साथ लेकर आंदोलन किया जायेगा.

यह भी पढ़ें

Samastipur News: ताजपुर में महावीरी झंडा जुलूस की धूम, युवाओं ने दिखाये हैरतअंगेज करतब और आकर्षक झांकियां

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Subash chandra ku

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >