माेहिउद्दीननगर के अंदौर में जेवरात सहित लाखों की संपत्ति चोरी

थाना क्षेत्र के अंदौर में मंगलवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात व कपड़े की चोरी कर ली.

मोहिउद्दीननगर : थाना क्षेत्र के अंदौर में मंगलवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात व कपड़े की चोरी कर ली. जानकारी के मुताबिक, गृहस्वामिनी लखिया देवी घर में अकेली सोई हुई थी. तभी चोरों ने छत के सहारे घर के अंदर प्रवेश किया. तीन बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे एक जोड़ी मांग टीका, एक जोड़ी झुमका, चार जोड़ी पायल व कीमती कपड़े चुराकर फरार हो गये. जिसकी अनुमानित कीमत दो लाख रुपये से अधिक आंकी गई है. घटना की जानकारी पीड़िता को बुधवार को सुबह मिली जब देखा कि घर के पिछवाड़े में बक्से के ताले टूटे पड़े हैं और घर के अंदर सामान बिखरे हैं. फिर घटना की सूचना रांची में रह रहे पति व पुत्र, ग्रामीणों व पुलिस को दी. गौरतलब है कि पीड़िता ने अपने पुत्र की शादी एक महीने पूर्व की थी. कुछ दिन पूर्व बहू भी मायके चली गई थी. वहीं, गृहस्वामिनी अकेले घर पर सारी जिम्मेदारी निर्वहन करती है. सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की. इधर, थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि घटना की सूचना मिली है. मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >