मुहर्रम के अवसर पर निकाले गये जुलूस

नगर परिषद क्षेत्र में विभिन्न अखाड़ों द्वारा मुहर्रम के अवसर पर ताजिया जुलूस निकाला गया एवं पारंपरिक अस्त्र- शस्त्र से हैरत अंगेज कारनामे दिखाये गये.

ताजपुर : नगर परिषद क्षेत्र में विभिन्न अखाड़ों द्वारा मुहर्रम के अवसर पर ताजिया जुलूस निकाला गया एवं पारंपरिक अस्त्र- शस्त्र से हैरत अंगेज कारनामे दिखाये गये. ताजपुर थाना क्षेत्र के हुसैनिया अखाड़ा इस्लामिया अखाड़ा सदर अखाड़ा इंडिया अखाड़ा समेत लगभग दो दर्जन से अधिक अखाड़े के खिलाड़ियों द्वारा पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र के साथ एक से बढ़कर एक करतब दिखाया गया. वहीं बंगरा थाना क्षेत्र में आधे दर्जन अखाड़े के खिलाड़ियों ने बंगरा रहीमाबाद आबबकरपुर गद्दोपुर आदी जगहों पर करतब दिखया. अंत में स्थानीय कर्बला पोखर पर सभी ताजिये का मिलान कराया गया. प्रशासन द्वारा जगह जगह पर काफी संख्या में थानाध्यक्ष शशि कुमार मौसम एवं मनीषा कुमारी के नेतृत्व में महिला-पुरुष पुलिस बल लगाया गया. बाजार के विभिन्न अखाड़ों का नेतृत्व मो इकबाल अहमद, मो. तबरेज आलम, मो. मनौअर, मो. लालबाबू, मिंटू बाबू, मो. शरफुद्दीन, आकिल इकबाल, मो. आलम, विक्की, शेख आदि ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >