शिवलिंग स्थापना पर निकली शोभा यात्रा

मोहनपुर : प्रखंड के डुमरी स्थित शिवमंदिर परिसर से भव्य कलश शोभा यात्रा शुक्रवार को निकाली गई.

मोहनपुर : प्रखंड के डुमरी स्थित शिवमंदिर परिसर से भव्य कलश शोभा यात्रा शुक्रवार को निकाली गई. शोभा यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर गांव का परिभ्रमण करते हुए निर्माणाधीन ताजपुर बख्तियारपुर फोरलेन पर रसलपुर स्थित गंगाघाट से लाये जल को कलश में भर कर पुन: मंदिर परिसर में आ कर समाप्त हुई. शिवलिंग के साथ सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु गाजेबाजे के साथ इस दौरान जय भोलेनाथ और हर हर महादेव का उद्घोष कर सम्पूर्ण फिजां को भक्तिमय बना रहे थे. इस मौके पर बांका वेद विद्यालय से पधारे आचार्य विश्वनाथ पांडेय, पिंटू सिंह, मनीष कुमार कुंवर, विवेक सिंह, कन्हैया कुंवर एवं समस्त कुंवर परिवार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >