Samastipur News:निगम क्षेत्र में 167 मतदान केंद्रों पर चुनाव की तैयारी

जिले में प्रशासनिक स्तर पर बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गयी है. मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था से लेकर कर्मियों की तैनाती को लेकर कवायद शुरु हो गयी है.

Samastipur News: समस्तीपुर: जिले में प्रशासनिक स्तर पर बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गयी है. मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था से लेकर कर्मियों की तैनाती को लेकर कवायद शुरु हो गयी है. समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र में 167 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जो समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत है. निगम प्रशासन की ओर से सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के अनुरुप सुगम मतदान के लिए तैयारी की गयी है. मतदान केंद्रों पर दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों के लिए रैंप लगाया गया है. इसके अलावे साफ सफाई, रौशनी, पेयजल की व्यवस्था की गयी है. मतदान केंद्रों पर शांति बनाए रखने के लिए संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किया जाएगा. चुनाव के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग होगी. बतादें कि समस्तीपुर विधानसभा शहरी व ग्रामीण क्षेत्र का मिश्रण है. समस्तीपुर विधानसभा में कुल 2 लाख 74 हजार 865 मतदाता हैं. इसमें निगम क्षेत्र के 1 लाख 43 हजार 686 मतदाता भी शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >