हत्याकांड के फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने चस्पाया इश्तिहार

थाना क्षेत्र के बेलारी गांव निवासी राजेंद्र सिंह हत्या कांड में फरार अभियुक्त लखनीपुर महेशपट्टी गांव निवासी स्व. गनौर राय के पुत्र मनीष राय के घर पुलिस ने कुर्की जब्ती करने का इश्तिहार चस्पाया है.

उजियारपुर : थाना क्षेत्र के बेलारी गांव निवासी राजेंद्र सिंह हत्या कांड में फरार अभियुक्त लखनीपुर महेशपट्टी गांव निवासी स्व. गनौर राय के पुत्र मनीष राय के घर पुलिस ने कुर्की जब्ती करने का इश्तिहार चस्पाया है. घटना से संबंधित थाना कांड संख्या 280/2023 दर्ज की गई थी. जिसमें लखनीपुर महेशपट्टी गांव निवासी गनौर राय के पुत्र मनीष राय की हत्या में संलिप्तता पायी गई थी. एएसआई राजीव रंजन कुमार ने शुक्रवार को ग्रामीणों के समक्ष फरार अभियुक्त के घर इश्तिहार चस्पा करते हुए बताया कि यदि शीघ्र ही वह आत्मसमर्पण नहीं किया तो उसके घर की कुर्की जब्ती की जायेगी. बताया गया है कि बेलारी पंचायत के वार्ड संख्या 14 निवासी राजेंद्र सिंह की हत्या 31 जुलाई 2023 की रात्रि को अज्ञात लोगों द्वारा उस समय कर दी थी जब वे अपने खेत स्थित बोरिंग पर सो रहे थे. हत्यारे ने उनकी गला दबाकर हत्या करने के बाद बिजली का तार से करंट भी लगा दिया था. इस संबंध में मृतक की पत्नी मीरा देवी ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था. पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में उक्त फरार मनीष राय की संलिप्तता पाते हुए कांड में आरोपित किया था परंतु वे घटना के बाद से फरार चल रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >