छुट्टी पर घर गए पुलिस जवान की करंट लगने से मौत, कांवड़ यात्रा पर जाने से पहले हुआ हादसा

छुट्टी पर घर आए सिपाही अमन कुमार की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई. बाबा धाम जाने की तैयारी कर रहे अमन के साथ उनके पड़ोसी पंकज कुमार की भी घटनास्थल पर जान चली गई. इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

Electric Shock Death: पुलिस केंद्र में लाइन डीएसपी के बॉडीगार्ड के रूप में तैनात सिपाही अमन कुमार की अवकाश पर घर लौटने के बाद रविवार सुबह विद्युत स्पर्शघात से मौत हो गई. हादसे में उनके पड़ोसी पंकज कुमार की भी घटनास्थल पर ही जान चली गई. घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

बाबा धाम जाने की थी तैयारी

मृतक अमन कुमार मुंगेर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव के निवासी थे और समस्तीपुर जिला बल में सिपाही के पद पर कार्यरत थे. वर्तमान में उनकी प्रतिनियुक्ति पुलिस केंद्र में लाइन डीएसपी के बॉडीगार्ड के रूप में थी. बताया गया कि वह दो दिन पहले ही अवकाश लेकर घर पहुंचे थे. सोमवार को बाबा धाम में जलाभिषेक के लिए कांवड़ यात्रा पर निकलना था. इसी तैयारी के तहत रविवार सुबह वह अपने पड़ोसी पंकज कुमार के साथ कपड़े खरीदने बाजार जा रहे थे.

हाईटेंशन तार टूटकर गिरा

रास्ते में अचानक 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन बिजली का तार टूटकर दोनों के ऊपर गिर पड़ा. तेज करंट की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए.

पुलिस महकमे में शोक

घटना की सूचना मिलते ही समस्तीपुर पुलिस केंद्र में शोक की लहर फैल गई. लाइन डीएसपी सुनील कुमार सिंह और पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारी मुंगेर पहुंचे तथा मृतक के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की. श्रद्धांजलि देने वालों में एसोसिएशन के अध्यक्ष रामजन्म कुमार, मंत्री मनोज कुमार पासवान, उपाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष संदीप कुमार, संयुक्त मंत्री डब्लू कुमार, केंद्रीय सदस्य सलीम सिद्दीकी, सोनेलाल पंडित सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे.

यह भी पढ़ें: समस्तीपुर में मोबाइल लूटकांड का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >