Samastipur: नशीली दवाओं का सेवन नहीं करने की दिलायी शपथ

अपने कार्यालय परिसर को नशा मुक्त रखेंगे और अपने सहयोगियों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे.

दलसिंहसराय.अनुमंडल विधिक सेवा समिति के सौजन्य से जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश शशिकांत राय की अध्यक्षता में गुरुवार को न्यायालय परिसर में नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस का आयोजन किया गया.इस अवसर पर शशिकांत राय ने सभी न्यायिक पदाधिकारियों,अधिवक्तागणों एवं आम लोगों को यह शपथ दिलायी कि वे कभी भी नशीली दवाओं के दुरुपयोग या अन्य किसी भी प्रकार के नशीली उत्पादों का सेवन नहीं करेंगे एवं अपने परिजनों या परिचितों को भी नशीली दवाओं के दुरुपयोग व अन्य नशीली उत्पादों का सेवन नहीं करने के लिए प्रेरित करेंगे. अपने कार्यालय परिसर को नशा मुक्त रखेंगे और अपने सहयोगियों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे. उन्होंने नशीली दवाओं के नियमित सेवन से शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव पर भी विस्तारपूर्वक बताया.कार्यक्रम में विवेक चंद्र वर्मा, अवर न्यायाधीश प्रथम, स्पर्श अग्रवाल, मुंसिफ, काजल सोनावाला, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी , अनुज कुमार, प्रशिक्षु न्यायिक पदाधिकारी, प्रभात कुमार चौधरी, अध्यक्ष, अधिवक्ता संघ, राजीव रंजन सिन्हा सहित कई लोग मौजूद थे.वहीं दूसरी ओर उपकारा परिसर में नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतराष्ट्रीय दिवस पर पैनल अधिवक्ता अमन द्विवेदी ने नशीली दवाओं के नियमित सेवन से शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के बारे विस्तारपूर्वक कैदियों,जेल पदाधिकारियों, कर्मियों इत्यादि को बताया. इस अवसर पर त्रिभुवन सिंह, काराधीक्षक,पारा विधिक स्वयं सेवक संजीत कुमार उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ranjeet thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >