Samastipur : डॉ. मुक्तेश्वर सिन्हा मॉडेस्टी स्कूल परिसर में पौधारोपण

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत स्थानीय मॉडेस्टी स्कूल में पौधारोपण किया गया.

ताजपुर . एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत स्थानीय मॉडेस्टी स्कूल में पौधारोपण किया गया. विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं उनकी माताओं ने इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. विभिन्न प्रकार के पौधे लगाये. निदेशक आदर्श कुमार पिंटू मौजूद थे. प्राचार्या अंजलि केवट ने बच्चों के साथ मिलकर पौधारोपण किया. उन्हें पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया. उन्होंने कहा कि पेड़ हमारे जीवन के लिए उतने ही आवश्यक हैं जितना जल और वायु. पौधारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक उपहार है. मौके पर प्रणव कुमार, हरिश्चंद्र कुमार, बबीता कुमारी, देव कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >