पैराशूटर संजीव को मिला चार गोल्ड मेडल

युवा पैराशूटर संजीव कुमार गिरि ने दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित पैराशूटिंग प्रतियोगिता में चार गोल्ड मेडल जीतकर समस्तीपुर एवं बिहार का नाम रोशन किया है.

सरायरंजन (समस्तीपुर). प्रखंड के हरसिंगपुर निवासी पूर्व सैन्य अधिकारी गणेशानंद गिरि के पुत्र युवा पैराशूटर संजीव कुमार गिरि ने दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित पैराशूटिंग प्रतियोगिता में चार गोल्ड मेडल जीतकर समस्तीपुर एवं बिहार का नाम रोशन किया है. हाल ही में नयी दिल्ली स्थित डॉ .करणी सिंह रेंज में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता फर्स्ट ओपन बुल्स हिट एंड विन चैलेंज शूटिंग कंपटीशन में उसने चार गोल्ड मेडल जीता है. इसके पूर्व भी वह राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कई मेडल जीत चुका है. इसी माह की 21 तारीख को साउथ कोरिया के चांगवों शहर में आयोजित इंटरनेशनल पैराशूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए वह दिल्ली से रवाना होगा. ज्ञात हो कि वह विगत 10 वर्षों से चेन्नई स्थित भारतीय लेखा एवं सांख्यिकी विभाग में ऑडिटर के पद पर कार्यरत हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >