Samastipur News:स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

स्थानीय मोडेस्टी स्कूल परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन सत्यव्रत हॉस्पिटल कंकड़ बाग पटना द्वारा किया गया.

Samastipur News:ताजपुर : स्थानीय मोडेस्टी स्कूल परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन सत्यव्रत हॉस्पिटल कंकड़ बाग पटना द्वारा किया गया. इसमें जेनरल मेडिसिन एवं क्रिटिकल केयर के विशेषज्ञ डॉ सत्यराज चौधरी, फाउंडर सत्यव्रत हॉस्पिटल पटना एवं डॉ. राजू रंजन यूरोलॉजिस्ट व डॉ. वेंकटेश्वर द्वारा ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र के आसपास के लोगों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की गयी. ईसीजी, ब्लड शुगर, बीपी समेत एमी जांच की गयी. साथ ही मुफ्त दवा का वितरण किया गया. मॉडेस्टी स्कूल के डायरेक्टर आदर्श कुमार पिंटू व इश्तियाक अहमद ने सत्यव्रत हॉस्पिटल के चिकित्सकों को कैंप लगाने के लिए आभार प्रकट किया. मौके पर प्राचार्य अंजली केवट आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >