Samastipur: छत गिरने से एक की मौत, दस घायल

मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के उदापट्टी गांव के वार्ड नौ में गुरुवार की दोपहर एक घर की छत गिरने से एक बालक की मौत हो गयी.

सरायरंजन. मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के उदापट्टी गांव के वार्ड नौ में गुरुवार की दोपहर एक घर की छत गिरने से एक बालक की मौत हो गयी. वहीं दस लोग बुरी तरह घायल हो गये. मृतक की पहचान प्रेमकांत झा के 10 वर्षीय पुत्र अमन कुमार के रूप में की गई है. वहीं घायल में आयुष कुमार, सोनाक्षी कुमारी, अभिनंदन झा, रजनीकांत झा, अयांश कुमार, विनीता देवी, अनन्या कुमारी, अंश कुमार एवं आयुष कुमार के नाम शामिल है. सभी घायलों को इलाज के लिए मुसरीघरारी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के संबंध में बताया गया है कि उक्त गांव में मदन झा के पोते का मुंडन संस्कार था. इसी मुंडन संस्कार को लेकर लोग घर में जुटे थे और भोज खा रहे थे. इसी दौरान अचानक घर की छत टूटकर गिर गयी. जिसमें एक बालक की मौत हो गई और दस लोग घायल हो गये. छत गिरने के बाद आसपास के ग्रामीण जुट गए और छत के गिरे मलवे को हटाया और सभी मलबे में दबे लोगों को निकाला गया. जबतक मलबा हटाया जाता तब तक एक बालक की मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर अग्रेत्तर कार्रवाई में जुट गई है. घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ranjeet thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >