Samastipur News:श्रीरामपुर चौक पर बाइक की ठोकर से वृद्ध की मौत

थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर चौक समीप मोटरसाइकिल की ठोकर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई.

Samastipur News: शिवाजीनगर : थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर चौक समीप मोटरसाइकिल की ठोकर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई. घटना बाद ग्रामीणों ने बाइक सवार को पकड़ कर मोटरसाइकिल के साथ शिवाजीनगर पुलिस के हवाले कर दिया है. मृत वृद्ध की पहचान दूबेपुर गांव निवासी राम रतन के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक भटोरा गांव से दाह-संस्कार कर साइकिल से अपने गांव लौट रहा था. इसी दौरान घटना स्थल के समीप सामने से आ रहे बाइक सवार ने जोरदार ठोकर मार दिया. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायल वृद्ध को इलाज के लिए पीएचसी लाया गया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति गंभीर देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया. डीएमसीएच पहुंचते ही डॉक्टरों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के तीन पुत्र हैं जो अन्य प्रदेशों में रहकर कार्य करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >