बाढ़ की आशंका को लेकर शाहपुर पटोरी प्रशासन अलर्ट, गंगा और वाया तटबंधों का किया निरीक्षण

समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी में गंगा और बाया नदियों के जलस्तर में वृद्धि की आशंका के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। अधिकारियों ने बाढ़ से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया है।

Samastipur News: गंगा और वाया नदी में जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए शाहपुर पटोरी प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है. शुक्रवार को अंचलाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह और प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमोद रंजन ने गंगा एवं वाया नदी के विभिन्न तटबंधों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया. अधिकारियों ने बताया कि संभावित बाढ़ से निपटने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित कर ली गई हैं.

Shahpur Patori News: आठ पंचायतों के लिए शरणस्थल और राहत व्यवस्था तैयार

सीओ अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि प्रखंड की आठ बाढ़ प्रभावित पंचायतों के लिए आठ शरणस्थलों का चयन कर लिया गया है. राहत कार्यों के लिए पर्याप्त पॉलीथिन शीट उपलब्ध करा ली गई है. खाद्यान्न की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं.

चिकित्सा दल, गोताखोर और एसडीआरएफ रहेंगे अलर्ट

प्रशासन ने आठ स्थानों पर चिकित्सा दल का गठन किया है. प्रखंड के 14 प्रशिक्षित गोताखोरों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है. आवश्यकता पड़ने पर मोहनपुर प्रखंड में तैनात एसडीआरएफ टीम को भी बुलाया जा सकेगा. चयनित स्थलों पर किचन शेड, राहत दल और टेंट-शामियाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है.

तटबंध सुरक्षित, पशु शिविर की भी तैयारी

सीओ ने बताया कि गंगा और वाया नदी के तटबंध पूरी तरह सुरक्षित हैं. बाढ़ नियंत्रण विभाग ने एहतियात के तौर पर बालू और मिट्टी से भरे जियो बैग पर्याप्त संख्या में सुरक्षित स्थानों पर रख दिए हैं. पशुओं के लिए आठ शरणस्थल चिन्हित किए गए हैं, जहां वैक्सीनेशन और आवश्यक दवाएं उपलब्ध रखने का निर्देश दिया गया है. बाढ़ के बाद संभावित महामारी से बचाव की तैयारियां भी जारी हैं.

हर वर्ष रहती है बाढ़ की आशंका

प्रखंड क्षेत्र में हर वर्ष बाढ़ की संभावना बनी रहती है. इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन पहले से ही तैयारी में जुट जाता है ताकि आपदा की स्थिति में लोगों को त्वरित राहत उपलब्ध कराई जा सके.

यह भी पढ़ें:राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में विभूतिपुर में कैंडल मार्च, छात्र-युवाओं का प्रदर्शन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >