Samastipur News:फास्ट फूड रेस्टोरेंट के नेपाली कारीगर ने की खुदकुशी

नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ला स्थित किराए के मकान में रह रहे एक नेपाली युवक ने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली.

Samastipur News:समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ला स्थित किराए के मकान में रह रहे एक नेपाली युवक ने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. शनिवार सुबह कमरे के बाहर एक पेड़ में फंदे से झूलता शव बरामद हुआ. घटनास्थल पर आसपास लोगों की भीड़ एकत्रित थी. इस दौरान सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. प्रारंभिक अनुसंधान व साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंची. मृतक की पहचान नेपाल के तेराथुम जिला के सकरानती थानाक्षेत्र के अरहराई गांव पालिका निवासी रामबहादुर इनामा के 23 वर्षीय पुत्र उत्तम निंबू के रुप में बताई गई है. जानकारी के अनुसार बीते पांच माह से उत्तर निंबू शहर के बहादुरपुर माेहल्ला में एक किराए के मकान में रहता था. जहां नेपाल के चार अन्य युवक भी उसके साथ कमरे में में रहते थे.

पेड़ में फंदा लगाकर नेपाली युवक ने की खुदकशी, रेस्टोरेंट में फास्ट फूड बनाने का करता था काम

मृतक के सहकर्मियों ने वे सभी शहर में चाइनीज फास्ट फूड का काम करते हैं. मृतक उत्तम निंबू भी शहर नीम गली स्थित एक रेस्टोरेंट में चाइनीज फास्ट फूड बनाता था. हर दिन के तरह शुक्रवार रात करीब 11 बजे कार्यस्थल से कमरे पर आया और खाना खाने के बाद सो गया. सुबह जब सहकर्मियों की नींद खुली तो उत्तम निंबू कमरे में नहीं था. कमरे से बाहर निकला तो देखा कि दरवाजे पर अमरुद के पेड़ में फंदे से उत्तम का शव झूल रहा था. स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी. साथ ही मृतक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दी.

इधर, घटनास्थल से पुलिस ने मृतक का मोबाइल बरामद किया है. सूत्रों के अनुसार सुसाइड करते वक्त मृतक ने घटनास्थल पर अपना मोबाइल में वीडियो ऑन कर रखा था. जिसके कारण सुसाइड का वीडियो उसके मोबाइल में अपलोड हो गया है. थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है. आवेदन मिलते ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PREM KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >