मुक्तापुर वालों खुश हो जाओ... रेल गुमटी के पास अब जाम से मिलेगी मुक्ति, निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश

समस्तीपुर के मुक्तापुर रेल गुमटी पर बन रहे ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण में बिजली के पोल और पेड़-पौधे बाधा बन रहे हैं. स्थानीय लोग जल्द काम पूरा कराने की मांग कर रहे हैं. जानें क्या हैं समस्याएं और समाधान.

समस्तीपुर ROB निर्माण: समस्तीपुर रेल विस्तार एवं विकास मंच की टीम ने रविवार को मुक्तापुर रेल गुमटी पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज (आरओबी) का निरीक्षण किया. टीम ने निर्माण स्थल का जायजा लेकर काम की प्रगति की जानकारी ली. इस दौरान स्थानीय दुकानदारों, आम लोगों, वाहन चालकों और निर्माण कंपनी के प्रबंधक से बातचीत कर निर्माण में आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली गयी.

बिजली पोल और पेड़ों के कारण काम में आ रही बाधा

निरीक्षण के दौरान बताया गया कि आरओबी निर्माण में बिजली के पोल और पेड़-पौधों से जुड़ी कुछ समस्याएं सामने आ रही हैं. बिजली विभाग की ओर से विद्युत पोलों को हटाकर किनारे स्थापित करने और वन विभाग की ओर से पेड़-पौधों के स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद है.

वहीं, रेल विभाग की ओर से गुमटी के समीप डायवर्सन मार्ग उपलब्ध कराये जाने के बाद निर्माण स्थल पर काम को आगे बढ़ाने में सुविधा होगी. मंच की टीम ने संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया.

तय समय में काम पूरा कराने की मांग

मंच के प्रतिनिधियों ने निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा कराने की मांग की. टीम ने कहा कि आरओबी निर्माण के दौरान स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को होने वाली परेशानी को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए.

प्रतिनिधियों ने ओवरब्रिज का निर्माण गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराने के साथ दोनों ओर समुचित एप्रोच सड़क बनाने की मांग की. इसके अलावा निर्माण स्थल पर आवागमन को सुगम बनाने के लिए सड़क को वाहन चलने योग्य रखने पर भी जोर दिया गया.

दुकानदारों और वाहन चालकों से ली जानकारी

निरीक्षण के दौरान मंच के सदस्यों ने निर्माण स्थल के आसपास के दुकानदारों और आम लोगों से भी बातचीत की. वाहन चालकों से आवागमन में हो रही परेशानियों की जानकारी ली गयी. निर्माण कंपनी के प्रबंधक से भी मौजूदा स्थिति और काम में आ रही व्यावहारिक बाधाओं के बारे में चर्चा की गयी.

मंच का कहना है कि संबंधित विभागों के स्तर पर लंबित कार्य पूरे होने के बाद आरओबी निर्माण में तेजी लायी जा सकती है.

डीएम और डीआरएम को सौंपेंगे ज्ञापन

मंच की टीम ने आरओबी निर्माण से जुड़ी समस्याओं और अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी, डीआरएम तथा अन्य संबंधित उच्चाधिकारियों को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है. ज्ञापन के माध्यम से निर्माण कार्य में तेजी, गुणवत्ता, एप्रोच सड़क और सुचारु आवागमन की व्यवस्था को लेकर मांग रखी जाएगी.

निरीक्षण दल में सुरेंद्र प्रसाद सिंह, राकेश कुमार ठाकुर, शंकर प्रसाद साह, राम विनोद पासवान, विश्वनाथ सिंह हजारी, शत्रुघ्न राय पंजी, मनोज कुमार, अशोक कुमार, मो. असगर अंसारी, मिथिलेश कुमार राय सहित अन्य सदस्य मौजूद थे.

यह भी पढे़ं:

मिनी मैराथन में यूपी के धावकों का दबदबा, विशाल और नीतू बने चैंपियन, विजेताओं को मिली साइकिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aman gautam

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >