पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक की मासिक परीक्षा 26 व 27 को

जिले के सभी सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक की मासिक परीक्षा का आयोजन 26 एवं 27 जून को किया जायेगा.

समस्तीपुर : जिले के सभी सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक की मासिक परीक्षा का आयोजन 26 एवं 27 जून को किया जायेगा. परीक्षा को लेकर प्राथमिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा अभियान के डीपीओ मानवेंद्र कुमार राय ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र जारी करते हुए कहा कि प्रत्येक स्कूलों में मासिक परीक्षा ले कर संबंधित उत्तर पुस्तिका की जांच करते हुए गूगल शीट पर शेयर किये गये प्रपत्र में 30 जून तक प्रविष्ट करना सुनिश्चित करेंगे. डीपीओ ने बताया कि सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को परीक्षा को लेकर विद्यालयों की लगातार मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया है. परीक्षा कार्य या फिर मूल्यांकन कार्य में लापरवाही सामने आने पर निश्चित रूप से कार्रवाई की जायेगी. वैसे शिक्षक, जिनकी विद्यालय से अन्यत्र किसी सरकारी कार्य के लिए प्रतिनियुक्ति कहीं और कर दी गई है, वे मार्क आन डयूटी विकल्प का चयन करते हुए अपनी हाजिरी बनायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >