नागपुर की सड़क पर मिला बिहार के मजदूर का शव, परिवार का इकलौता कमाने वाला था उदय, गांव लाने की गुहार

नागपुर में मजदूरी करने वाले बिहार के एक युवक का शव सड़क पर मिला है. परिवार में इकलौता कमाने वाला उदय सिंह की मौत से मातम छा गया है. आर्थिक तंगी के कारण परिवार शव वापस गांव लाने में असमर्थ है.

समस्तीपुर: मोहनपुर थाना क्षेत्र की धरणीपट्टी पश्चिमी पंचायत के एक युवक का शव नागपुर में सड़क पर मिला है. मृतक की पहचान बरुआ गांव निवासी जगन्नाथ सिंह के पुत्र उदय सिंह के रूप में हुई है. परिजनों ने सरकार से शव को गांव मंगवाने में मदद की गुहार लगायी है.

नागपुर में रहकर मजदूरी करते थे उदय

जानकारी के अनुसार उदय सिंह नागपुर में रहकर मजदूरी करते थे. वह परिवार में इकलौते कमाने वाले थे. उनकी कमाई से ही पूरे परिवार का भरण-पोषण होता था.

परिवार में विधवा मां, बहनें, बेरोजगार भाई और छोटे बच्चे हैं. इन सभी की जिम्मेदारी उदय सिंह पर थी. उनकी मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

19 सितंबर को सड़क पर मिला शव

परिजनों के अनुसार 19 सितंबर को उदय सिंह का शव नागपुर की सड़क पर पड़ा मिला. स्थानीय बुटीबोरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान उदय सिंह के रूप में की.

युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी वास्तविक जानकारी अभी नहीं मिल सकी है. बुटीबोरी पुलिस के माध्यम से परिजनों को उदय की मौत की सूचना मिली.

गरीबी के कारण शव लाने में असमर्थ परिवार

मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार शव को नागपुर से गांव लाने में असमर्थ है. परिजनों ने सरकार से शव को पैतृक गांव लाने में मदद की गुहार लगायी.

परिजनों की गुहार के बाद प्रशासन की ओर से शव को गांव लाने की व्यवस्था की जा रही है. उम्मीद जतायी जा रही है कि मंगलवार तक शव धरणीपट्टी पश्चिमी पंचायत स्थित पैतृक गांव पहुंच जायेगा.

आर्थिक सहायता की भी मांग

मृतक उदय सिंह धरणीपट्टी पश्चिमी पंचायत के वार्ड सदस्य विक्की सिंह के बड़े भाई थे. स्थानीय लोगों ने सरकार से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग देने की भी अपील की है.

यह भी पढ़ें

शिवाजीनगर में सास से लूट की साजिश का खुलासा, बड़ी बहू पर मुख्य साजिशकर्ता होने का आरोप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Girija nandan sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >