Samastipur: करीमनगर चोरीकांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार, ज्वेलरी दुकान से सोने-चांदी के जेवर बरामद

मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में बंद घर में हुई चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद हुए हैं. पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से भी माल बरामद किया है.

Mohiuddinagar Crime News: मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के करीमनगर में बंद घर में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों में मो. जिशान उर्फ समीर, प्रिंस कुमार उर्फ छोटू और शिवांक कुमार उर्फ शिवम शामिल हैं. पुलिस ने इनकी निशानदेही पर चोरी के सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद किये हैं.

पूछताछ में सामने आया चोरी का मामला

थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि गृहस्वामी अनवर हुसैन ने बंद घर में चोरी को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी थी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपित मो. जिशान उर्फ समीर को करीमनगर से गिरफ्तार किया.

पूछताछ के दौरान जिशान ने पुलिस को बताया कि उसने मोहिउद्दीननगर बाजार के प्रिंस कुमार उर्फ छोटू समेत अन्य लोगों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था. इसके बाद पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर चोरी के आभूषणों की बरामदगी के लिए कार्रवाई शुरू की.

27 हजार रुपये में ज्वेलरी दुकान पर रखे थे चोरी के गहने

पुलिस जांच में पता चला कि चोरी किये गये आभूषणों को बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान में 27 हजार रुपये में बंधक रखा गया था. पुलिस ने संबंधित दुकान से सोने की दो नथुनी, सोने के दो कान के टॉप्स, चांदी का एक पंजा और चांदी की एक जोड़ी पायल बरामद की.

वहीं, आरोपित प्रिंस कुमार उर्फ छोटू के पास से चांदी की एक सिकड़ी, सोने की एक अंगूठी और सोने जैसी दिखने वाली दो नथुनी बरामद की गयी.

तीन आरोपित न्यायिक हिरासत में भेजे गये

पुलिस ने मामले में मो. जिशान उर्फ समीर, प्रिंस कुमार उर्फ छोटू और पवन ज्वेलर्स के शिवांक कुमार उर्फ शिवम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने कहा कि चोरी या अन्य आपराधिक घटनाओं से प्राप्त आभूषणों की खरीद-बिक्री अथवा उन्हें बंधक रखने वाले जेवर दुकानदारों को भी बख्शा नहीं जाएगा. ऐसे मामलों में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें

Samastipur News: पूसा में ठेकेदारी व जमीन के नाम पर 14 लाख की ठगी, सरपंच पति समेत दो पर प्राथमिकी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >