हसनपुर में सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का शुभारंभ, अब 9वीं से 12वीं तक होगी पढ़ाई

हसनपुर के सरस्वती विद्या निकेतन को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित किया गया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के लाइव संबोधन के साथ इसका उद्घाटन हुआ. अब यहाँ 9वीं से 12वीं कक्षा तक के छात्रों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी.

Samastipur News: हसनपुर स्थित न्यू इंडिया शुगर मिल्स 10+2 उच्च विद्यालय परिसर में सरस्वती विद्या निकेतन को आदर्श विद्यालय (मॉडल स्कूल) के रूप में विकसित किए जाने के उपलक्ष्य में रविवार को उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के लाइव संबोधन के साथ विद्यालय का शुभारंभ किया गया.

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने किया उद्घाटन

स्थानीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सन्नी कुमार ने किया. समारोह में विद्यालय परिवार, शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के राज्य स्तरीय संबोधन का सीधा प्रसारण भी देखा गया.

9वीं से 12वीं तक मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

विद्यालय को मॉडल हाई स्कूल के रूप में विकसित किए जाने के बाद यहां नौवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी. कार्यक्रम में विद्यालय के विकास और बेहतर शैक्षणिक वातावरण पर भी चर्चा हुई.

बड़ी संख्या में मौजूद रहे शिक्षक और जनप्रतिनिधि

इस अवसर पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सन्नी कुमार के अलावा ब्रह्मानंद राय, सोनू कुमार, संजय कुमार, रविंद्र कुमार, आलोक मुरथलिया, विनोद कुमार बिहारी, अमित कुमार, अरशद आशिक अंसारी, संजय रजक, मोहम्मद साबिर हुसैन, श्याम कुमार चौधरी, सुरमनी भारद्वाज, अक्षय कुमार, अमित कुमार मिश्रा, विद्यासागर शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, सरिता रानी, राजलक्ष्मी, शाहिना परवीन, पूनम कुमारी, सुबोध कुमार, निर्भय कुमार चौधरी, राजकुमार शर्मा और अवधेश कुमार सहित कई शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >