Samastipur News: प्रखंड के राजकीयकृत श्रीधाना सिंह कुशवाहा आदर्श बालिका उच्च विद्यालय, सिंघियाघाट में शनिवार को मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत निर्मित नए कक्षा-कक्ष का उद्घाटन विधायक अजय कुमार ने किया.
बेटियों की शिक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
उद्घाटन के अवसर पर विधायक अजय कुमार ने कहा कि बेटियों की शिक्षा सरकार और समाज की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है. उन्होंने कहा कि बेहतर शैक्षणिक आधारभूत संरचना से छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा और उनका भविष्य अधिक सशक्त बनेगा.
इस अवसर पर श्याम किशोर कमल, रंजीत कुमार, बबलू कुमार, अवधेश कुमार, सुरेश महतो, जयप्रकाश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे.
