Samastipur: ताजपुर में बैठक से अधिकांश पदाधिकारी रहे अनुपस्थित, अध्यक्ष ने जताया असंतोष

ताज़पुर प्रखंड में आयोजित बैठक में राशन कार्ड, स्वास्थ्य, बाल विकास, आवास योजना और स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों पर चर्चा हुई. हालांकि, बैठक में अधिकांश अधिकारियों की अनुपस्थिति ने अध्यक्ष और सदस्यों को निराश किया, जिन्होंने इस मुद्दे पर असंतोष व्यक्त किया.

Samastipur News: ताजपुर प्रखंड स्थित सभागार में प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के नए सत्र की पहली बैठक हुई. अध्यक्षता 20 सूत्री अध्यक्ष डॉ. कुमार समर्पण ने की, जबकि संचालन उपाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने किया. बैठक में सदस्यों ने राशन कार्ड, स्वास्थ्य, बाल विकास, आवास योजना, स्वच्छता अभियान सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों को उठाया.

पदाधिकारियों की अनुपस्थिति पर जतायी नाराजगी

बैठक में सदस्य विवेक साहू ने इस सत्र की अब तक की अद्यतन रिपोर्ट की मांग की. हालांकि, एक-दो पदाधिकारियों को छोड़कर अधिकांश के अनुपस्थित रहने के कारण रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं हो सकी.

पदाधिकारियों की गैरहाजिरी पर सभी सदस्यों के साथ अध्यक्ष ने भी असंतोष व्यक्त किया. अध्यक्ष ने बीडीओ सह सचिव को निर्देश दिया कि अगली बैठक में सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और बैठक निर्धारित स्वरूप में आयोजित हो.

जनहित की समस्याओं पर हुई चर्चा

बैठक में क्षेत्र से जुड़े जनहित के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी. सदस्यों ने राशन कार्ड, स्वास्थ्य, बाल विकास, आवास योजना और स्वच्छता अभियान से संबंधित समस्याओं को उठाया.

मौके पर सदस्य सुशील चौबे, विवेक साहू, विश्वनाथ सिंह राकेश, जयकांत चौधरी, धर्मशिला देवी, कौशल्या देवी, संतोष दास, अमरजीत कुमार, बीडीओ रवि भूषण, सीओ आरती कुमारी, कृषि पदाधिकारी, बीसीओ, स्वच्छता अधिकारी, मनरेगा प्रभारी एवं श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी आदि मौजूद थे.

यह भी पढ़ें

Samastipur News: पंचायत कराने वालों पर पुलिस का शिकंजा, यौन शोषण मामले में कार्रवाई की तैयारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >