Samastipur News:गुरु तेग बहादुर का मनाया गया शहीदी पर्व

सिखों के नौ वें गुरु तेग बहादुर का 350 वां शहीदी गुरुपर्व श्रद्धापूर्वक मंगलवार को समस्तीपुर गुरुद्वारा साहिब में मनाया गया.

Samastipur News: समस्तीपुर : सिखों के नौ वें गुरु तेग बहादुर का 350 वां शहीदी गुरुपर्व श्रद्धापूर्वक मंगलवार को समस्तीपुर गुरुद्वारा साहिब में मनाया गया. इस अवसर पर स्त्री साध संगत द्वारा सुखमनी साहिब का पाठ हुआ. इसके उपरांत कीर्तन दरबार सजाया गया. इसमें भाई सुरजीत सिंह, हरदमन सिंह ने शब्द कीर्तन से संगत को निहाल किया. इसके उपरान्त तीसरे दिन में भी गुरुद्वारा परिसर के बाहर लंगर राह जनों के लिए लगाया गया. जिसमें सिख समुदाय के लोगों ने बढ़चढ़ कर अपनी सेवा दी. प्रबंधक कमेटी ने गुरुजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उस समय कश्मीर के पंडितों और कई निर्दोष लोगों पर अत्याचार बढ़ रहे थे. जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ मदद के लिए गुरु तेग बहादुर के पास पहुंचे. गुरुजी ने उनके अधिकारों की रक्षा करने के लिए आवाज उठाई. मुगल शासन ने उन्हें धमकाया, लेकिन गुरुजी अपने सिद्धांतों पर डटे रहे. अंत में उन्होंने धर्म और मानव स्वतंत्रता की रक्षा के लिए अपना बलिदान दे दिया और वो हिन्द की चादर कहलाये. गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से पपिन्दर सिंह, हरजीत सिंह, धर्मेंद्र सिंह, परमजीत सिंह, सचिन भटेजा मौजूद रहे. वहीं गिन्नी कौर, इन्द्रजीत सिंह, रामिन्दर सिंह, अमन बग्गा, युवराज सिंह को लंगर की सेवा करते देखा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >