ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को लेकर बवाल, KSR कॉलेज बचाने के लिए करीब 70KM की पदयात्रा

KSR कॉलेज को ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना में शामिल कर ध्वस्त करने की साजिश का आरोप लगाया गया है. कॉलेज बचाओ समिति ने 16 अगस्त को सरायरंजन से पटना तक पदयात्रा की घोषणा की है. इस आंदोलन का उद्देश्य कॉलेज को परियोजना से बाहर कर उसके अस्तित्व को बचाना है.

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को लेकर बवाल, KSR कॉलेज बचाने के लिए करीब 70KM की पदयात्रावे: सरायरंजन प्रखंड स्थित केएसआर कॉलेज को ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना की जद में लाकर ध्वस्त करने की साजिश का आरोप लगाते हुए आंदोलन की घोषणा की गयी है. केएसआर कॉलेज आंदोलन बचाओ समिति के नेतृत्वकर्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता कुणाल कुमार ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में कहा कि कॉलेज के अस्तित्व को बचाने के लिए 16 अगस्त को सरायरंजन से पटना तक पदयात्रा निकाली जायेगी.

रूट में बदलाव कर कॉलेज को लाने का आरोप

शहर के स्टेशन रोड स्थित एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान में आयोजित प्रेस वार्ता में कुणाल कुमार ने कहा कि वर्ष 1981 में स्थापित केएसआर कॉलेज सरायरंजन क्षेत्र का प्रमुख शैक्षणिक संस्थान है. उनका आरोप है कि हाल में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के रूट में कथित बदलाव कर कॉलेज को परियोजना की जद में लाया गया है.

उन्होंने इसके पीछे स्थानीय जदयू नेता और उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी पर राजनीतिक साजिश का आरोप लगाया. साथ ही उनके करीबी प्रशासनिक अधिकारी प्रवीण कुमार की भूमिका होने का दावा किया. हालांकि, ये आरोप आंदोलन समिति के नेतृत्वकर्ता की ओर से लगाए गये हैं.

बैठक और रिपोर्ट को लेकर भी उठाये सवाल

कुणाल कुमार ने दावा किया कि चार मई को स्थानीय लोगों ने एक्सप्रेस-वे निर्माण की जद में कॉलेज के आने का विरोध किया था. इसके बाद आठ मई को सरायरंजन स्थित जल संसाधन विभाग के सभागार में बैठक हुई. उनके अनुसार, उस समय आदर्श आचार संहिता लागू थी और तत्कालीन डीसीएलआर प्रवीण कुमार भी बैठक में मौजूद थे.

लोगों को गुमराह करने का प्रयास

उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बाद बिना किसी अधिकृत नोटिफिकेशन या पत्र के एक रिपोर्ट तैयार करायी गयी, जिसके माध्यम से लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया गया. उन्होंने यह भी दावा किया कि कुछ निजी जमीनों को बचाने के लिए एक्सप्रेस-वे का ऐसा खाका तैयार किया गया, जिससे कॉलेज प्रभावित हो रहा है.

सरकार से उच्चस्तरीय जांच की मांग

आंदोलन समिति ने सरकार से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है. कुणाल कुमार ने कहा कि ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण जारी रखा जाये, लेकिन केएसआर कॉलेज का अस्तित्व बचाया जाना चाहिए. उन्होंने कॉलेज को परियोजना की जद से बाहर करने के लिए उचित समाधान निकालने की मांग की.

16 अगस्त को सरायरंजन से पटना तक पदयात्रा

कुणाल कुमार ने बताया कि 16 अगस्त को सरायरंजन से पदयात्रा शुरू होगी. यह पदयात्रा पटना पहुंचेगी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवास तक जाने की बात कही गयी है. उन्होंने छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से आंदोलन में सहयोग करने की अपील की.

यह भी पढे़ं: दूसरी सोमवारी पर विद्यापतिधाम में चेन स्नैचरों का आतंक, श्रद्धालु की 6 लाख की सोने की चेन उड़ायी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >