Samastipur News:इंटरलॉकिंग के कारण पूर्वांचल सहित कई ट्रेन रहेगी रद्द

अंतिम सितंबर माह के दौरान ट्रेनों का परिचालन बाधित रह सकता है. गोरखपुर नकहा जंगल के बीच नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों का रूट बदल गया है.

Samastipur News:समस्तीपुर : अंतिम सितंबर माह के दौरान ट्रेनों का परिचालन बाधित रह सकता है. गोरखपुर नकहा जंगल के बीच नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों का रूट बदल गया है. इसमें 15529 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 24 सितंबर को रद्द रहेगी.15530 एक्सप्रेस 25 सितंबर को रद्द रहेगी. जबकि पूर्वांचल एक्सप्रेस 23 व 26 सितंबर को अप और डाउन दोनों दिशा में रद्द की गई है. 15097 अमरनाथ एक्सप्रेस 25 सितंबर, 15098 अमरनाथ एक्सप्रेस 23 सितंबर को रद्द की गई है. 04653 एक्सप्रेस 26 सितंबर को रद्द की गई है. इसके अलावा कई ट्रेनों का रूट भी डायवर्ट किया गया है. इसमें 12553 वैशाली एक्सप्रेस 23, 27 सितंबर तक बनारस होते हुए जायेगी. वहीं 19037 अवध एक्सप्रेस 21 से 25 सितंबर तक इस रूट से रवाना होगी. 02563 बरौनी क्लोन एक्सप्रेस 22 से 27 सितंबर को प्रयागराज कानपुर होते हुए रवाना होगी. 02569 क्लोन एक्सप्रेस 22 व 27 सितंबर को अरेराज छपरा होते हुए रवाना होगी. 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस 26 सितंबर को लखनऊ छपरा के रास्ते चलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >