डे- नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में मनियर विजयी

मोहिउद्दीननगर : प्रखंड के हरैल में पृथ्वीराज क्रिकेट क्लब के सौजन्य से डे- नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया.

मोहिउद्दीननगर : प्रखंड के हरैल में पृथ्वीराज क्रिकेट क्लब के सौजन्य से डे- नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया. इस टूर्नामेंट में एक दर्जन से अधिक स्थानीय भव जिले की बाहर की टीम भाग ले रही है. उद्घाटन मैच लावापुर एवं मनियर के बीच खेला गया. इसमें लावापुर की टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया. निर्धारित 14 के मैच में पहले खेलते हुए मनियर की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 59 रन ही बना सकी. लक्ष्य का पीछा करने उतरी लावापुर की टीम 8 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर विजयी रन बनाकर टूर्नामेंट के अगले दौर में जगह बनाने में कामयाब रही. इस दौरान विधायक राजेश कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार साह, राणा विष्णु सिंह, विश्वजीत कुमार सिंह, पप्पू सिंह, गोल्डेन सिंह, संजय बाबा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >