स्कॉर्पियो सवार ने रेलवे फाटक ना खोलने पर गेटमैन को पीटा

पुलिस लिखी स्कार्पियो सवार खाकीधारी ने ट्रेन के गुजरते समय रेलवे फाटक नहीं खोलने पर रोसड़ा गांधी चौक के निकट फाटक संख्या 17 (ए) के गेटमैन अनिल कुमार प्रसाद की पिटाई कर दी

रोसड़ा. पुलिस लिखी स्कार्पियो सवार खाकीधारी ने ट्रेन के गुजरते समय रेलवे फाटक नहीं खोलने पर रोसड़ा गांधी चौक के निकट फाटक संख्या 17 (ए) के गेटमैन अनिल कुमार प्रसाद की पिटाई कर दी. इसके बाद वह रोसड़ा शहर की ओर तेजी से निकल गया. गेटमैन के अनुसार वाहन के पीछे पुलिस लिखा था. गेटमैन ने शनिवार को घटना की सूचना हसनपुर रेल थाना को दी. जहां उसका पीएचसी में इलाज कराया गया. घटना रविवार की देर रात रात दो बजे के करीब की है. ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर अभय कुमार ने समस्तीपुर कंट्रोल को घटना की जानकारी दी. इसके बाद इस मामले की जांच की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >