बिथान में वाहन जांच के दौरान युवक के पास से देसी कट्टा बरामद, गिरफ्तार

समस्तीपुर के बिथान थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक युवक को देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस इस अवैध हथियार के स्रोत का पता लगाने में जुटी है.

Samastipur News: बिथान थाना क्षेत्र में संध्या गश्ती के दौरान वाहन जांच अभियान में पुलिस ने एक युवक के पास से देसी कट्टा बरामद किया है. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके साथ मौजूद एक विधिविरुद्ध बालक को किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत निरुद्ध किया गया है.

वाहन जांच के दौरान हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, शनिवार की शाम सहायक अवर निरीक्षक मुकेश कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम बिथान से कुआ जाने वाली सड़क पर नवटोलिया स्थित तीनमुहानी पीपल पेड़ के समीप संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी. इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को रोककर तलाशी ली गई.

तलाशी में मिला देसी कट्टा

पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान एक युवक के पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ. इसके बाद पुलिस ने पप्पू कुमार (22) को मौके से गिरफ्तार कर लिया. वहीं उसके साथ मौजूद एक विधिविरुद्ध बालक को नियमानुसार निरुद्ध किया गया. बरामद हथियार को पुलिस ने जब्त कर लिया है.

आर्म्स एक्ट में केस दर्ज

थानाध्यक्ष राजकिशोर राय ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस पूछताछ के आधार पर यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध हथियार कहां से लाया गया था और उसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था.

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए वाहन जांच और गश्ती अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: समस्तीपुर जंक्शन से लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल किया बरामद, सीसीटीवी और तकनीकी जांच से मिला सुराग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >